26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BHU में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन, देखें तस्वीरों में…

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जारी किया था निर्देश, 10 श्रेष्ठ नाटक होंगे पुरस्कृत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 23 Aug 2018, 8:51 PM IST

BHU में गांधी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश के तहत महात्मा गांधी पर आधारित लघु नाटक की ऑडियो विडियो विजुअल की रिकार्डिंग मंत्रालय को भेजना है। दिल्ली में 29 सितंबर को इंटररनेशनल कन्वेंशन होना है। इस कन्वेंशन में 10 सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय स्तर के लघु नाटकों (Plays on Gandhi) को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तीन सर्वश्रेष्ठ नाटक का मंचन शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह, कृषि विज्ञान संस्थान में किया गया। फिर कला संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान एवं विज्ञान संस्थान की टीम चयनित की गई।  

BHU में गांधी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन

कला संकाय के विद्यार्थियों ने अपने जीवंत अभिनय के माध्यम से गांधी जी की कोलकाता आंदोलन समाप्त कराने से संबंधित भूमिका का मंचन किया। इस अभिनय में रवि कुमार राय, तरूण पांडेय, शिवम कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश, निशांत, राहुल, पवन, सूर्यमन, क्षिति, पारितोषिक आदि ने अपना योगदान दिया।  

BHU में गांधी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन

कृषि विज्ञान संस्थान के विद्यार्थियों ने गांधी जी के भारत आगमन को बखूबी दर्शाया। विज्ञान संस्थान की टीमों में अंकित कुमार ने गांधी की भूमिका निभाई तथा गांधी के सर्वधर्म समभाव को प्रदर्शित किया।

BHU में गांधी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन

कार्यक्रम का शुभारंभ महामना मालवीय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने संबंधित विस्तृत जानकारी और उद्देश्य से छात्र-अधिष्ठाता प्रो महेन्द्र कुमार सिंह ने अवगत कराया।

BHU में गांधी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन

इस मौके पर कुलसचिव, डॉ नीरज त्रिपाठी, कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो ए वैशम्पायन, वित्ताधिकारी डॉ एस.बी. पटेल, प्रो कल्याण घडेई, डॉ रंजीत प्रताप सिंह, डॉ डी.के. रॉय, संजीव कुमार रंजन, अरूण जगधारी, बीरम चौरसिया आदि मौजूद रहे। संचालन चन्द्राली मुखर्जी ने किया।


बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश