19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये रहे दुनिया के अजब-गजब देश, जहां ना सेना है और ना ही किसी सरकार का राज

दुनिया में कई देश हैं, जहां के अपने अलग नियम और कानून हैं। कुछ ऐसे भी देश हैं जहां के अनोखे रीति-रिवाज या व्यंजन हैं। हम अक्सर इन देशों की बात करते रहते हैं। लेकिन क्या आप उन देशों के बारे में जानते हैं जिनके पास वो सब नहीं है, जो लगभग हर देश के पास होता है। जैसे किसी देश के पास नदी या घास नहीं हैं। वहीं कुछ देश हैं जो बिना सरकार के चल रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में...

3 min read
Google source verification
untitled.png

दुनिया में कई देश हैं, जहां के अपने अलग नियम और कानून हैं। कुछ ऐसे भी देश हैं जहां के अनोखे रीति-रिवाज या व्यंजन हैं। हम अक्सर इन देशों की बात करते रहते हैं। लेकिन क्या आप उन देशों के बारे में जानते हैं जिनके पास वो सब नहीं है, जो लगभग हर देश के पास होता है। जैसे किसी देश के पास नदी या घास नहीं हैं। वहीं कुछ देश हैं जो बिना सरकार के चल रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में...

spain.png

स्पेन : सबसे पहले बात करते हैं स्पेन की। यह एक ऐसा देश है जिसके पास राष्ट्रगान में कोई शब्द नहीं हैं। अगर आपने कभी विश्व कप में खिलाड़ियों के चेहरे पर ध्यान दिया हो, तो वो बस होंठ हिला रहे होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे स्पैनिश हैं। पहले राष्ट्रगान में शब्द होते थे, लेकिन उन्हें फासीवाद समझा जाता था।

bhutan.png

भूटान : हर देश में रेलवे लाइन तो होती ही है। लेकिन भूटान ऐसा देश है, जहां आपको दूर-दूर तक कोई रेलवे लाइन दिखाई नहीं देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आज तक रेलवे नेटवर्क विकसित नहीं हो पाया है।

island.png

आइसलैंड : नाम से ही पता चल रहा है कि यह एक ठंडा इलाका है। आइसलैंड की खासियत है कि इस देश में एक भी मच्छर नहीं हैं। जहां दुनिया के लगभग हर देश में मच्छर पाए जाते हैं वहीं यह देश मच्छरों से पूरी तरह मुक्त है।

britain.png

ब्रिटेन : यह एक ऐसा देश है, जहां के टिकटों पर कोई नाम नहीं है। पूरी दुनिया में सिर्फ यही देश ऐसा है, जिसे अपने टिकटों पर अपने देश का नाम शामिल करने की जरूरत नहीं है। फिर भले इनका यूज विदेश भेजने के लिए ही क्यों न हो रहा हो।

costa_rica.png

कोस्टा रिका : कोस्टा रिका एक ऐसा देश है, जहां 1948 के बाद से कोई सेना नहीं है। कोस्टा रिका वास्तव में आधिकारिक सैन्य बलों के बिना देश चला रहा है।

belgium.png

बेल्जियम : दुनिया के हर देश को कोई न कोई सरकार चला रही है। लेकिन बेल्जियम एक ऐसा देश है, जहां किसी सरकार का राज नहीं है। साल 2011 में बेल्जियम ने सबसे लंबे समय तक आधिकारिक सरकार के बिना देश रहने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था।

greenland.png

ग्रीनलैंड : जैसा कि इस देश का नाम है ग्रीनलैंड लेकिन अपने नाम के अनुरूप ग्रीनलैंड बिल्कुल भी हरा-भरा नहीं है। बल्कि आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर घास ही नहीं है।

vetican.png

वेटिकन : दुनिया में हर देश की लगभग कोई न कोई नदी प्रसिद्ध होती है। लेकिन वेटिकन में कोई नदी नहीं है।