2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यकीन नहीं होता! दिनभर में तीन बार रंग बदलता है यह शिवलिंग

यकीन नहीं होता! दिनभर में तीन बार रंग बदलता है यह शिवलिंग

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

May 20, 2019

achleshwar shiv mandir

यकीन नहीं होता! दिनभर में तीन बार रंग बदलता है यह शिललिंग

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। कहा जाता है आज भगवान शंकर के पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। वैसे तो हमारे देश में कई शिव मंदिरें हैं, जहां भक्त उनके पूजा करते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां के शिवलिंग दिन भर में तीन बार रंग बदलता है। कहा जाता है कि यह शिवलिंग सुबह में लाल, दोपहर में केसरिया और रात को सांवला हो जाता है।

यह ऐतिहासिक शिव मंदिर राजस्थान के धौलपुर के बीहड़ में है। इस मंदिर को अचलेश्वर शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस शिवलिंग के रंग बदलने के पीछे की वजह क्या है, आज तक इसका जवाब नहीं मिल सका। कई बार यहां वैज्ञानिकों की रिसर्च टीमें भी आईं और जांच पड़ताल की, लेकिन चमत्कारी शिवलिंग के रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका।

इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो भी कुंवारा लड़का या लड़की शादी से पहले मन्नत मांगने आते हैं, उनकी मुरादें जल्द पूरी हो जाती हैं। माना जाता है कि यहां भगवान भोलेनाथ की कृपा से लड़कियों को मनचाहा वर मिल जाता है। कहा ये भी जाता है कि जिनकी शादी नहीं होती है, वे जब श्रद्धा से शिवलिंग की पूजा करते हैं तो उनकी भी शादी हो जाती है।

बताया जाता है कि यह मंदिर हजारों साल पुराना है। पहले बीहड़ में मंदिर होने की वजह से श्रद्धालु कम आते थे लेकिन हालात बदलने के बाद अब यहां दूर-दूर से लाखों की संख्या में भक्त आते हैं और चमत्कारी शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

तीर्थ यात्रा

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग