10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2019 के आम चुनाव में 30 से 35 फीसदी अल्पसंख्यक भाजपा के पक्ष में करेंगे वोट: नकवी

नकवी ने कहा कि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में मुसलमान समेत 30 से 35 फीसदी अल्पसंख्यक भाजपा को वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से अल्पसंख्यकों को डराने का काम किया गया गया लेकिन सरकार के विकास कामों के आगे उनकी चाल ध्वस्त हो गई। 30 to 35 percent minority vote in favor of BJP in 2019: Naqvi

2 min read
Google source verification
केंद्रीय अल्पसंख्य कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

2019 के आम चुनाव में 30 से 35 फीसदी अल्पसंख्यक भाजपा के पक्ष में करेंगे वोट: नकवी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला बयान दिया है। नकवी ने कहा कि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में मुसलमान समेत 30 से 35 फीसदी अल्पसंख्यक भाजपा को वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से अल्पसंख्यकों को डराने का काम किया गया गया लेकिन सरकार के विकास कामों के आगे उनकी चाल ध्वस्त हो गई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए कई विकास कार्य किए हैं। जिससे की अल्पसंख्यक समुदायों के बीच यह विश्वास पैदा हुआ है कि मोदी सरकार उनके विकास के लिए काम कर रही है और दुःख के समय उनके साथ खड़ी रहती है।

2014 में 18 से 20 फीसदी अल्पसंख्यकों ने भाजपा के पक्ष में वोट किया था

आपको बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 2014 में जब मोदी सरकार केंद्र में आई थी तब विपक्षी दलों ने अल्पसंख्यक समूदायों को मोदी सरकार के खिलाफ भड़काने और डराने का अभियान चलाया था। अवार्ड वापसी गैंग और अन्य राजनीतिक बयान देकर सरकार के खिलाफ डर का माहौल बनाने का प्रयास किया। नकवी ने कहा कि सरकार यह दावा नहीं कर रही है कि बीते 70 वर्षों से फैलाए जा रहे जहर को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, लेकिन यह सच्चाई है कि अल्पसंख्यक समूह के लोग अब भाजपा में विश्वास करने लगे हैं, क्योंकि उन्हें सच्चाई का पता चल गया है। नकवी ने कहा कि 2014 के आम चुनाव में भाजपा के पक्ष में 18 से 20 फीसदी अल्पसंख्यक समूदाय के लोगों ने वोट किया था और उम्मीद है कि 2019 के चुनाव में 30 से 35 फीसदी अल्पसंख्य समूदाय के लोग भाजपा के पक्ष में वोट करेगे।

हज सब्सिडी समाप्त होने पर हाजियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी- मुख्तार अब्बास नकवी

नकवी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

बता दें कि नकवी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में 530 निर्दोष मुसलमानों को आतंकी के शक पर जेल में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम करन शुरु किया है। विपक्षी दलों की ओर से आरोप लगाए जाते थे कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के साथ अरब देशों के साथ भारत के रिश्ते खराब हो जाएंगे, लेकिन आज विश्व में पीएम मोदी एक ग्लोबल लीडर बनकर उभरे है और भारत की ताकत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। भारत की छवि एक मजबूत राष्ट्र के रूप में बनी है।