31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हम तो चाहते हैं आज ही से शुरू हो जाए राम मंदिर निर्माण- नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर अपने विचार पेश किए।

1 minute read
Google source verification
MUkhtar

MUkhtar

लखनऊ. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर अपने विचार पेश किए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में सबकी सहमति से होना चाहिए। ये सबके मन में है और बीजेपी भी यही चाहती है। राजधानी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मुख्तार ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। हम सबको उनके निर्णय का इंतजार करना चाहिए, वैसे सबसे आदर्श यह होगा कि आम सहमति से राम मंदिर का निर्माण हो।

ये भी पढ़ें- मुख्तार अब्बास ने लखनऊ में कर दिया बड़ा खुलासा, याद दिलाया वो कत्ल जिसने देश में मचा दिया हड़कंप

"हम तो चाहते हैं आज से ही शुरू हो जाए राम मंदिर का निर्माण"-

नकवी ने आगे कहा कि हम तो चाहते हैं कि आज ही से राम मंदिर का निर्माण शुरु हो जाए, लेकिन कोई भी काम संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होता है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द से जल्द राम मंदिर के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा।

ये भी पढ़़ें- नदी में नहाने गया था वो, देख विवाहिता भी पहुंच गई वहां, फिर जो हुआ उसने उड़ा दिए सभी के होश, मचा कोहराम

अोवैसी पर हमला-

असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए मुख्तार नकवी ने कहा कि जहरीली जुबान की जंग चुनावों से पहले शुरू हो गई है, क्योंकि ओवैसी जैसे नेता जहरीली जुबान के जागीरदार हैं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि आज समाज का कोई हिस्सा नेताओं के इन बयानों को स्वीकार नहीं करता।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने मंच से आतंकवाद को लेकर गांधी परिवार पर कर दिया बड़ा खुलासा, सभी हुए हैरान, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें- भाजपा के कार्यक्रम में इस किसान ने कर दिया बड़ा खुलासा, सीएम योगी की बोलती हुई बंद, पुलिस भी नहीं कर पाई कुछ

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग