24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर को लेकर तोड़िया का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी लगाए गंभीर आरोप

राम मंदिर को लेकर तोड़िया का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी लगाए गंभीर आरोप
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Jun 26, 2018

praveen togadiya

praveen togadiya

लखनऊ. विश्‍व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। जहां प्रवीण तोगड़िया ने लखनऊ स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के विशेषज्ञ वकीलों की सहायता से श्रीराम जन्मस्थान मंदिर विधेयक 2018 बनाया है, जिसे वह राष्ट्रहित में जारी कर रहे हैं।

भाजपा के लिया कटघरे में

वहीं प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बीजेपी का नेतृत्व झूठा है। बीजेपी सरकार के चार साल हो गए, लेकिन अभी तक कोई कानून नहीं बना। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। राम मंदिर के लिए हमें तीसरे विकल्प की तलाश करनी होगी।

यह भी पढ़ें- दुल्हन आई फेरे लेने, बैठे-बैठे दूल्हे ने देख लिया कुछ एेसा.. भाग गया मंडप छोड़कर

बनाया राम मंदिर निर्माण के कानून का प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि आज 4 साल हो गए । 4 साल में राम मंदिर के लिए संसद में कानून नहीं बना । यह हिंदुओं के साथ विश्वासघात है । भगवान राम के साथ विश्वासघात है। तोगड़िया ने कहा कि हो सकता है मेरे बड़े भाई नरेंद्र मोदी को विदेश घूमने के कारण संसद में कानून बनाने का समय नहीं मिल रहा होगा। इसलिए हमने संतों के आशीर्वाद से सुप्रीम कोर्ट के बड़े अधिवक्ताओं द्वारा राम मंदिर निर्माण के कानून का प्रस्ताव बनाया है । उन्होंने कहा कि इसे मैं आज रिलीज कर रहा हूं । इसे हम अयोध्या में भगवान रामलला के चरण में रखेंगे ।

यह भी पढ़ें- डिंपल यादव संग इस खास जगह मस्ती करते दिखे अखिलेश यादव, राजनीति से दूर .. देखें तस्वीरें

बता दें कि प्रेस वार्ता करने के बाद वह अयोध्या रवाना हो गए। यहां वह रामलला दर्शन के बाद मंदिर निर्माण की रणनीति पर चर्चा करेंगे।