इससे पहले गुरुवार को प्रदर्शन के चलते दिल्ली के 20 स्टेशनों को बंद किया गया था। इसके साथ ही कुछ घंटों के लिए कुछ इलाकों में मोबाइल सेवाएं भी बंद कर दी गई थी। जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिरका, लालाकिला, जामा मस्जिद कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, बाराखंबा रोड, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, वसंत विहार, मंडी हाउस, आईटीओ, राजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन को कल बंद रखा गया था।