नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडु भारत सरकार से भारत रत्न की मांग की है। दरअसल, उन्होंने भारत रत्न की मांग अपने लिए नहीं, बल्कि तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एनटीरामा राव के लिए की है। बता दें कि राज्य के पूर्व सीएम नन्दमूरि तारक रामाराव (एनटीआर) ने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी)की स्थापना की थी। इससे पहले वह एक फिल्म स्टार थे। टीडीपी की स्थापना करने के बाद वह 1983 और 1995 के बीच में तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।