2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिसोदिया ने सीतारमण से मुलाकात की, दिल्ली के लिए ज्यादा फंड की मांग की

आप नेता मनीष ने की वित्त मंत्री से मुलाकात दिल्ली के लिए मांगा ज्यादा फंड

less than 1 minute read
Google source verification
finance_minister_nirmala_sitharaman_with_delhi_cm_arvind_kejriwal_and_his_deputy_manish_sisodia_1561643626.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और अगले बजट में राष्ट्रीय राजधानी के लिए 13,000 करोड़ रुपये की मांग की। सिसोदिया ने ट्वीट किया, सीतारमण के साथ मुलाकात में दिल्ली के लिए अगले बजट में 13 हजार करोड़ रुपये की मांग की, जिसमें 1,250 करोड़ रुपये की मांग नगर निगमों के लिए है।"

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार दिल्ली में 2015 में सत्ता में आने के बाद से केंद्र से शहर के लिए ज्यादा फंड की मांग कर रही है।

दिल्ली सरकार ने कहा कि केंद्र ने केंद्रीय करों में दिल्ली की हिस्सेदारी नहीं बढ़ाई है, जो 2001-02 से 325 करोड़ रुपये है।

मौसम को लेकर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर, देश के इतने राज्यों में अगले 24 घंटे में शीतलहर का प्रकोप

इस साल की शुरुआत में सीतारमण के वित्तमंत्री बनने के बाद सिसोदिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनसे मुलाकात की और शहर के लिए फंड आवंटन में बढ़ोतरी और स्थानीय निकायों के लिए अलग से फंड की मांग की थी।

Story Loader