
नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ( Weather forecast ) पूरी तरह बदल गया है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ ही तेजी पारा लुढ़का है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की ओर से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर 19 दिसंबर से दिन का तापमान गिरना शुरू हो जाएगा। जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिलेगा।
वहीं दक्षिण राज्यों की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है, वहीं तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश जारी रहेगी।
दिल्ली-एनसीआर में 7 डिग्री पारा
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का तापमान बुधवार सुबह सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि पिछले 16 सालों में दिसंबर में सबसे कम तापमान रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि दिन ठंडा रहेगा और भीषण ठंड पड़ेगी। शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।"
अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि इससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम भी ठंड की चपेट में हैं।
तैयार हो रहा नया विक्षोभ
एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज रात से उत्तर में हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। यह सिस्टम अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी दिशा में बढ़ेगा।
विपरीत चक्रवाती क्षेत्र दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे सटे तेलंगाना पर दिखाई दे रहा है।
इन राज्यों पर पड़ेगा सीधा असर
पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में कोल्ड दे कंडीशंस बनी रही। लेकिन कोल्ड दे कंडीशन का प्रकोप उत्तर प्रदेश पर पहुँच गया जहां अधिकतम तापमान में भरी गिरावट देखी गई। लखनऊ सहित अधिकांश इलाकों में पारा गिरकर 12 डिग्री के करीब पहुंच गया।
बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
पहाड़ी इलाकों पर जोरदार बर्फबारी के चलते स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं उत्तर भारत के भी कई जिलों में मौसम के बदलते मिजाज के चलते स्कूलों को बंद किया गया है।
Published on:
18 Dec 2019 04:10 pm

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
