
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आतंक मचा रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां फेल हुई हैं।
पीएम मोदी के पाकिस्तान से गहरे रिश्ते हैं : केजरीवाल
पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि, 'पीएम मोदी कह रहे हैं कि आज हमने आतंकियों को घर में घुसकर मारा, लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान चाह रहा है कि मोदी ही पीएम बने। इस बात का हवाला देते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब मोदी के पाकिस्तान के साथ गहरे रिश्ते हैं, तो वो राष्ट्रवादी कैसे हो सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने छद्म राष्ट्रवाद का मायाजाल फैला रखा है।
देशभर में छाया 'टैक्स टेररिज्म'
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देशभर में टैक्स टेररिज्म छाया हुआ है, जिसके कारण डर का माहौल बना हुआ है। देश की अर्थव्यस्था की बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अर्थव्यवस्था का भट्ठा बैठा हुआ है। देशभर में कई जगह रेड कराकर मोदी सरकार व्यापारियों को चोर साबित करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी खुद को अनाथ महसूस कर रहे हैं।
नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला
केजरीवाल ने नोटबंदी और GST पर भी केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'नोटबंदी आजादी के बाद हुआ देश का सबसे बड़ा घोटाला है। GST बिना तैयारी के लागू किया गया।' साथ ही सीलिंग का मुद्दा उठाते हुए केजरीवाल बोले कि अगर व्यापारियों ने BJP को वोट दिया तो सीलिंग जारी रहेगी, लेकिन AAP को वोट दिया तो सीलिंग रुक सकती है।
Updated on:
06 May 2019 01:34 pm
Published on:
06 May 2019 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
