5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश का राज्य सभा जाने का JDU नेता ही कर रहे विरोध, दे दी बड़ी चेतावनी

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सीएम नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Mar 05, 2026

Bihar News, Bihar CM Nitish Kumar, Nitish Kumar, JDU, Bihar Politics, Rajya Sabha Elections 2026, Rajya Sabha Elections,

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Photo-IANS)

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सीएम नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। इस पर जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा कि हम रोएं नहीं तो क्या करें? हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लाठीचार्ज और लात-घूंसे सहे। 2025 में हमने घर-घर जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगें। अगर वह मुख्यमंत्री नहीं रहे, तो बिहार के लोग कहां जाएंगे?

निशांत को राज्य सभा भेजने की मांग

वहीं इस दौरान उन्होंने निशांत को राज्य सभा भेजने की भी मांग की। जेडीयू नेता ने कहा कि आज चुनाव करा सकते हैं और जिसे चाहें मुख्यमंत्री बना सकते हैं। कार्यकर्ताओं की बस यही मांग है कि निशांत (नीतीश कुमार के बेटे) को राज्यसभा भेजा जाए।

जेडीयू नेताओं ने दी चेतावनी 

जेडीयू नेता रंजन पटेल ने आगे कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री बदलना चाहता है और उन्हें लगता है कि उनमें लीडरशिप बदलने की ताकत है। उनके चेहरे में इतनी ताकत है, तो वे चुनाव कराकर बहुमत लाएं, हम कुछ नहीं कहेंगे। हम यहीं रहेंगे और नीतीश कुमार को नामांकन दाखिल करने नहीं जाने देंगे। निशांत कुमार नॉमिनेट होंगे, हम नीतीश कुमार को नहीं जाने देंगे।

किसी ने नहीं मनाई होली

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता रो रही है, कल किसी ने होली नहीं मनाई। हजारों कार्यकर्ता कह रहे हैं कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए काम किया। फैसले से पहले कार्यकर्ताओं से पूछा ही नहीं गया। अगर नीतीश कुमार नहीं होते तो हम क्यों रहते? नीतीश कुमार की सेहत बिल्कुल ठीक है।

‘बिहार के सीएम बने रहे नीतीश’

वहीं JD(U) नेता संजय सिंह ने कहा कि अगर उन्होंने यह फैसला कर लिया है कि वह राज्य सभा जाना चाहते हैं, तो हम इसका विरोध नहीं कर सकते, लेकिन बिहार की जनता चाहती है कि वह बिहार के CM बने रहें। इस दौरान उन्होंने निशांत कुमार को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। जेडीयू नेता ने कहा कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए। वह एक पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं।