
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची (Photo-IANS)
Rajya Sabha Election: राज्य सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी लिस्ट जारी की है। इस सूची में 6 नेताओं का नाम शामिल है। पार्टी ने तेलंगाना से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा और तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक को प्रत्याशी बनाया है।
दरअसल, पहले से ही अभिषेक मनु सिंघवी का तेलंगाना से राज्य सभा जाना तय माना जा रहा था। वहीं तेलंगाना से वेम नरेंद्र रेड्डी का नाम भी शामिल हैं। रेड्डी सीएम रेवंत रेड्डी के करीबी सलाहकार है। बताया जा रहा है कि सीएम से निकटता और पार्टी की मजबूती को देखते हुए उनके नाम पर फैसला लिया गया है।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी वोट बैंक को मबजूत करने के लिए बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने यहां से फूलो देवी नेताम को प्रत्याशी बनाया है। वे पार्टी की वरिष्ठ नेता है साथ ही आदिवासी समुदाय के बीच उनकी अच्छी पकड़ माना जाती है।
हरियाणा से कांग्रेस ने करमवीर सिंह बौद्ध को प्रत्याशी बनाया गया है। वे अंबाला जिले के रहने वाले हैं और करीब चार साल पहले हरियाणा सचिवालय से प्रशासनिक अधिकारी के पद से रियाटमेंट हुए थे।
दरअसल, वे प्रदेश में कांग्रेस के किसी भी गुट या खेमें से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते हैं। यहीं वजह की पार्टी ने करमवीर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वे दलित समुदाय से आते है और अपने समुदाय पर उनकी अच्छी पकड़ हैं।
राज्य सभा की 37 सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च है और 16 मार्च को इन सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं 20 मार्च तक पूरी प्रक्रिया खत्म कर ली जाएगी।
Updated on:
05 Mar 2026 11:20 am
Published on:
05 Mar 2026 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
