5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान पर हमले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का आया बयान, जानें क्या कहा

US Israel attack on Iran: बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति हुई थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 05, 2026

AIMPLB statement on Iran, Iran Israel conflict latest, US Israel attack on Iran,

अमेरिका-इजरालय और ईरान में युद्ध जारी है (Photo-IANS)

AIMPLB statement on Iran: अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार जारी है। जवाबी कार्रवाई में ईरान भी इजरायल और खाड़ी के कई देशों पर लगातार हमला कर रहा है। सुप्रीम लीडर की मौत के बाद भारत में भी कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बयान भी सामने आया है।

क्या बोला AIMPLB? 

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के मिलकर किए गए खुले हमले की कड़ी और साफ तौर पर निंदा करता है। बोर्ड यूनाइटेड नेशंस और इंटरनेशनल कम्युनिटी से अपील करता है कि वे सीजफायर पक्का करने और इस इलाके को खतरनाक जंग में जाने से रोकने के लिए तुरंत, असरदार और ठोस कदम उठाएं। 

वार्ता केवल बहाना था-AIMPLB

बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति हुई थी। ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी की मध्यस्थता में चल रही बातचीत में ईरान ने अमेरिका की लगभग सभी शर्तें मान ली थीं। इसके बावजूद अमेरिका ने अचानक वार्ता समाप्त करने की घोषणा कर दी और उसके तुरंत बाद इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया। इससे स्पष्ट होता है कि वार्ता केवल एक बहाना थी, गंभीर कूटनीतिक प्रयास नहीं।

‘सरकार को भी घेरा’

प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे निर्णायक समय पर हमारा देश संतुलित और सम्मानजनक मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता था, लेकिन वर्तमान रुख से देश की विदेश नीति की साख प्रभावित हुई है। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि खामेनेई की मौत पर कोई आधिकारिक शोक संदेश जारी नहीं किया गया, जो हमारी नैतिक और कूटनीतिक परंपराओं के विपरीत है।

ईरान ने लॉन्च की थीं मिसाइलें

वहीं इजरायली एयर फोर्स ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि IDF ने पाया है कि कुछ समय पहले, ईरान से इजरायल के इलाके की ओर मिसाइलें लॉन्च की गई थीं। डिफेंस सिस्टम खतरे को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। जनता से अपील है कि वे जिम्मेदारी लें और निर्देशों के अनुसार काम करें, इससे जानें बचती हैं। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

Iran Israel Conflict Latest Updates