
बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार (फोटो-वीडियो ग्रैब)
Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में नई पटकथा लिखी जा रही है। सीएम नीतीश कुमार आज सुबह 11.30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उनके साथ जदयू उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी ने सभी नेताओं को इस मौके पर मौजूद रहने को कहा है। नीतीश के नामांकन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
वहीं, भाजपा की ओर से अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार भी नामांकन दाखिल करेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय लोक मोर्च के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
इधर, नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के साथ ही बिहार में नए सिरे से सरकार गठन को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे बड़े बदलाव की शुरुआत के रूप में भी देख जा रहा है। जदयू नेता व बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार कल नामांकन दाखिल कर रहे हैं। नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत एनडीए के 5 उम्मीदवारों का पर्चा भरवाने के लिए कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पटना आ रहे हैं।
खबर है कि नामांकन पर्चा भरने के बाद सीएम नीतीश कुमार और NDA नेताओं की बैठक भी होगी। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में बिहार में नई सरकार के गठन पर भी चर्चा संभव है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी अपना सीएम बनाएगी और जदयू से दो डिप्टी सीएम होंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वक्त ही सबकुछ तय हो चुका था, लेकिन नीतीश की अगुवाई में राज्य में NDA को बड़ी जीत मिली। इसके बाद उन्होंने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में अब पावर ट्रांसफर की तैयारी पूरी हो चुकी है। बीजेपी की तरफ से CM पद के लिए दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय के नाम की चर्चा हो रही है। इसके अलावा भी कई अन्य नाम के कयास लगाए जा रहे हैं।
Updated on:
05 Mar 2026 10:03 am
Published on:
05 Mar 2026 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
