
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Photo-IANS)
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की राज्य सभा उम्मीदवारी पर प्रतिक्रिया आ गई है। नीतीश ने ट्वीट कर राज्य सभा जाने की इच्छा व्यक्त की है। बिहार की नई सरकार को मेरा पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।
इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे।
Updated on:
05 Mar 2026 11:20 am
Published on:
05 Mar 2026 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
