4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरविंद केजरीवाल नहीं लड़ेंगे अगला लोकसभा चुनाव, दिल्ली पर ही रहेगी नजर

लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोदक अरविंद केजरीवाल अगला चुनाव नहीं लड़ेंग।

less than 1 minute read
Google source verification
Arvind Kejriwal

अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगे सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली पर ही रहेगी नजर

नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। केजरीवाल ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के तत्कालीन दावेदार नरेंद्र मोदी को पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर चुनौती दी थी। जिसमें वह दूसरे स्थान पर थे। लेकिन इसबार पार्टी वाराणसी में केजरीवाल की जगह किसी दूसरे मजबूत प्रत्याशी को खड़ा करेगी।

'दिल्ली पर ही ध्यान देंगे केजरीवाल'

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह आज इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और अपने राज्य पर विशेष ध्यान देना चाहते हैं।

सिर्फ मजबूत सीटों पर आजमाएगी किस्मत

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर जबकि उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी वाराणसी के अलावा पूर्वांचल और पश्चिमांचल की ऐसी सीटों पर भी चुनाव लड़ने की तैयारी में जहां बूथ लेबल पर पर उसकी पकड़ मजबूत है।

उत्तर भारत पर है आप की नजर

कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति उजागर किया था। जिसमें कहा गया था कि वर्ष 2014 की तरह 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी पूरे देश में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी का फोकस इस बार गोवा के अलावा उत्तर भारत की 33 लोकसभा सीटों पर ही रहेगा। पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि फिलहाल पार्टी ने सभी सीटों पर न लड़ने का फैसला किया है। हमारा फोकस जिन राज्यों पर है हम वहीं अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे।