
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बिगड़े बोल, राहुल गांधी के बारे में कह दी इतनी बड़ी बात
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री और सांसद अश्विनी चौबे ने एक विवादित बयान देकर सनसनी मचा दी है। अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नाली का कीड़ा बताया है। चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री आकाश की तरह हैं और राहुल गांधी नाली का कीड़ा। केन्द्रीय मंत्री के इस बयान से राजनीतिक गलियारे में सनसनी मच गई है।
अश्विनी चौबे ने बयान से मचा हड़कंप
अश्विनी चौबे ने बिहार के सासाराम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- 'प्रधानमंत्री गगन के जैसा और जो आज का कांग्रेस का अध्यक्ष है, उनका आकार कैसा, नाली के कीड़े जैसा'। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि राहुल गांधी एक तरह से पागलपन रोग के शिकार हैं। इस बीमारी में रोगी दूसरों को पागल कहता रहता है। राहुल अपने आपको महान, बौद्धिक और परफेक्ट बताते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी राफेल सौदे पर झूठ बोल रहे हैं। मैं उनसे काफी आहत हूं। ऐसा वही व्यक्ति कह सकता है जो सिजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें मेंटल अस्पताल में भर्ती करना चाहिए।
प्रेमचंद्र मिश्रा ने दिया करारा जवाब
अश्विनी चौबे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जनक है। यह कोई महागठबंधन नहीं। भारत को प्रगतिशील प्रधानमंत्री की जरूरत है और महान और प्रगतिशील भारत बनाने के लिए पूरा देश एक है। अश्विनी चौबे के इस आरोप के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि अश्विनी चौबे को जहर फैलाने की ट्रेनिंग मिली है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अश्विनी चौबे भांग खाकर जहरीले बयान दे चुके हैं। प्रेमचंद्र मिश्रा ने तो यहां तक कह डाला कि वह उसी विचारधारा के प्रोडक्ट हैं, जिसमें गंदगी सिखाई जाती है। उन्हें तो शुरू से गाली देने की ट्रेनिंग दी गई है। मिश्रा ने कहा कि मुझे तो बस उस दिन का इंतजार जब वह भाजपा नेताओं के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे।
Published on:
01 Sept 2018 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
