5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुच्छेद 370 हटने के बाद लोगों को जागरूक करने जम्मू-कश्मीर जाएंगे केंद्रीय मंत्री, अश्विनी चौबे भी होंगे शामिल

बता दें कि केंद्र सरकार के 36 मंत्री 18 से 25 जनवरी के बीच जम्मू एवं कश्मीर के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। वापस लौटने के बाद हालात की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे।  

less than 1 minute read
Google source verification
ashwani chaubey

अनुच्छेद 370 हटने के बाद लोगों को जागरूक करने जम्मू-कश्मीर जाएंगे केंद्रीय मंत्री, अश्विनी चौबे भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (revoke Article 370) और 35 ए हटाने के बाद केंद्र सरकार के मंत्री राज्य की हालात की समीक्षा लेने जाएंगे। इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे (Union state Minister Ashwini Choubey) भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। अश्विनी चौबे 18 एवं 19 जनवरी को जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। वरिष्ठ नेता ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे सांबा, जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ वे वहां एम्स की कार्य प्रगति से भी अवगत होंगे।

चौबे ने कहा कि वे अधिकारियों के साथ बैठक कर एनएचएम की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के 19 जनवरी को केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा किए जाने की उम्मीद है।

बता दें कि केंद्र सरकार के 36 मंत्री 18 से 25 जनवरी के बीच जम्मू एवं कश्मीर के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। वापस लौटने के बाद हालात की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे। मंत्रियों के जम्मू कश्मीर यात्रा 18 जनवरी से शुरू होगी। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की एक बैठक के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि यह यात्रा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की एक पहल है और मंत्रालय इसमें समन्वय कर रहा है।