3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलविदा अटल : स्मृति स्थल पर अटल जी पंचतत्व में विलीन, बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि

93 की उम्र में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया। लेकिन उनकी यादें हमेशा हमेशा जिंदा रहेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 17 Aug 2018, 7:46 PM IST

Atal bihari vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी

नई दिल्‍ली। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिल्ली के स्मृति स्थल पर उनकी बेटी नमिता ने मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीनों सेना अध्यक्षों ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लालकृष्ण आडवाणी भूटान के नरेश खेसर, नेपाल के विदेश मंत्री, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने भी श्रद्धांजलि अर्पित दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अटल बिहारी वाजपेयी के लिए संदेश भी प्रेषित किया। वाजपेयी जी की अस्थियां देश के प्रमुख नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।

भाजपा मुख्यालय से स्मृति स्थल तक निकाली गई यात्रा

इससे पहले दिल्ली के भाजपा मुख्यालय से राजघाट तक यह यात्रा निकाली गई । यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। यात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत लाखों लोग यात्रा में हिस्सा लिए। भाजपा मुख्यालय से राजघाट की दूरी करीब 5 किलोमीटर की थी। पीएम मोदी पार्थिव शरीर ले जा रहे ट्रक के पीछे-पीछे चलते रहे । सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम 5: 05 बजे एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। अटल जी 11 जून से एम्स में भर्ती थे।

भूटान नरेश ने भी किया अंतिम दर्शन

इससे पहले बड़ी संख्या में समर्थक उनके दर्शन के लिए पहुंच अंतिम दर्शन किए । भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामगील वांगचुक दिल्‍ली पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व पीएम और देश के लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में एम्‍स में निधन हो गया। गुरुवार देर रात नौ बजे से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास कृष्णा मेनन मार्ग पर रखा गया, जहां उनके अंतिम दर्शन किए गए। देर रात एक बजे तक बड़े-बड़े नेताओं ने आवास पर उनका दर्शन किया। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा लेकिन एक बजे रात में दर्शन का काम रोक दिया गया। सुबह 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्‍यालय में रखा गया । जहां पर देश भर से आये उनके चाहने वाले लोग उनका दर्शन किए

अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब
सबके चहेते नेता अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम दर्शन के लिए दिल्‍ली की सड़कों पर लोगों का जनसैलाब उतर आया है। अंतिम दर्शन में सड़कों के किनारे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी लोग वापपेयी जिंदाबाद के नारे लगाए। वाजपेयी अमर रहे के जयघोष से दिल्‍ली गुंजायमान है।

सात दिन का राष्‍ट्रीय शोक
इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भारत सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। कई राज्य सरकारों ने भी सात दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों ने एक दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी आज सभी कार्यालयों को हाफ डे तक खोलने का निर्देश दिया है।