
माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के मामले माफिया की बहन नूरी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसने अपने वकील के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाकर न्याय की मांग की है। उसने कोर्ट से कहा है कि उसके भाइयों और भतीजे की मौत में UP सरकार शामिल है। कोर्ट इस मामले किसी रिटायर जज या किसी स्वतंत्र न्यायिक एजेंसी की मदद से न्यायिक जांच कराए।
अतीक अशरफ की हत्या एक्स्ट्रा जुडिशियल किलिंग
आयशा नूरी ने अपने वकील सोमेश चंद्र झा और अमार्त्य आशीष शरण के जरिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में आयशा ने दोनों भाई की हत्या को एक्स्ट्रा जुडिशियल किलिंग करार दिया। याचिका में कहा गया है कि उच्चस्तरीय सरकारी एजेंटों के माध्यम से इस पूरी घटना की योजना बनाई गई थी
मेरे भाई-भतीजे की हत्या में सरकार का हाथ
अतीक की बहन आयशा नूरी ने अधिवक्ता के जरिए से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि उसके भतीजे उमर और भाई अतीक और अशरफ की हत्या में उत्तर प्रदेश सरकार शामिल है। आयशा ने ये भी आरोप लगाया सरकार की मदद के लिए पुलिस भी इनके साथ मिली हुई थी।
रिटायर जज या किसी स्वतंत्र न्यायिक एजेंसी से हो जांच
अतीक की बहन ने सुप्रिम कोर्ट में जो याचिका दायर की है। उसमें बहन आयशा नूरी ने सवाल खड़ा कर दिया और सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाते हुए दोनों भाइयों के साथ-साथ भतीजे असद अहमद के एनकाउंटर की भी स्वतंत्र जांच कराई जाने की मांग की है। उसने कहा कि कोर्ट इस मामले किसी रिटायर जज या किसी स्वतंत्र न्यायिक एजेंसी की मदद से न्यायिक जांच कराए।
मेडिकल चेकप के दौरान हुई हत्या
बता दें कि 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही अतीक अहमद का पूरा गैंग सरकार के निशाने पर आ गया था। हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही थी।
ये भी पढ़ें:
MP Election: PM मोदी आज MP के दौरे पर, चुनाव जीतने के लिए BJP को प्रधानमंत्री की जरूरत
योजना बनाकर की गई हत्या
वहीं, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पुलिस उसे 15 अप्रैल की रात प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अतीक और अशरफ पर हमला करने वाले तीनों हमलावर मीडियाकर्मी बनकर वहां पहुंचे थे। हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने घटना स्थल से ही पकड़ लिया था। तीनों शूटरों की पहचान लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह के रूप में हुई थी। तीनों कातिल जेल में बंद हैं।
Published on:
27 Jun 2023 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
