Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में आज भजनलाल सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार हुआ, इसमें 22 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, सबसे पहले सवाईमाधोपुर से विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने आज मंत्री पद की शपथ ली, इसके बाद, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, बाबूलाल खराड़ी, रामगंज मंडी से विधायक मदन दिलावर, जोराराम कुमावत, बीकानेर के लूणकरणसर सीट से विधायक सुमित गोदारा ने भी शपथ ली। अलवर से चुनाव जीते संजय शर्मा ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद के लिए पद और गोपनीयता की शपथ ली। बड़ी सादड़ी विधायक गौतम कुमार दक ने स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री पद के लिए पद और गोपनीयता की शपथ ली। श्रीमाधोपुर से विधायक 65 वर्ष के झाभर सिंह खर्रा ने स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री पद के लिए पद और गोपनीयता की शपथ ली, ये जाट समाज से आते हैं।