8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EC में BJP ने की कम्प्लेन: राहुल गांधी ने दिया धार्मिक बयान, कार्रवाई हो 

डेलिगेशन ने राहुल गांधी पर शिवाजी, बुद्ध, गुरुनानक और महावीर के नाम को कांग्रेस से जोडऩे पर ऐतराज जताया। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anuj Shukla

•

Updated: 14 Jan 2017, 7:40 PM IST

Rahul Gandhi in Jan Vedna

Rahul Gandhi in Jan Vedna


नई दिल्ली. भाजपा ने कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के धार्मिक आधार पर भाषण देकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलाना की । डेलिगेशन ने राहुल गांधी पर शिवाजी, बुद्ध, गुरुनानक और महावीर के नाम को कांग्रेस से जोडऩे पर ऐतराज जताया। कहा कि उन्होंने कांग्रेस चुनाव चिन्ह को महापुरुषों से जोड़कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया है। बीजेपी के मुताबिक राहुल गांधी का बयान प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 123 (3) के तहत गलत है जिसको स्वीकार नहीं किया जा सकता।

राहुल के किस भाषण पर भाजपा ने की शिकायत

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यकर्म में राहुल गांधी ने भाषण दिया था। उन्होंने कहा था, "कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में शिवाजी, गुरुनानक, बुद्ध और महावीर की तस्वीर नजर आती है, इसका मतलब ये है कि सभी धर्मों के लोग मोदी सरकार और उनके फैसलों से डरें नहीं कांग्रेस उनके साथ है।"

भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

एमएलसी श्याम नंदन सिंह के नेतृत्व में भाजपा का एक डेलिगेशन चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर से मिला। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के उस हालिया फैसले की याद दिलाया, जिसमें कोर्ट ने किसी व्याक्ति द्वारा जाति और धर्मं के नाम पर वोट मांगने और राजनीति करने को गैर कानूनी कहा था। डेलिगेशन ने कहा, राहुल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। निर्वाचन आयोग को राहुल गांधी के भाषण के फुटेज भी सौंपे गए।