28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / CAA के समर्थन में आज कोलकाता की सड़कों पर उतरेगी BJP, जेपी नड्डा करेंगे मार्च की अगुवाई

CAA के समर्थन में आज कोलकाता की सड़कों पर उतरेगी BJP, जेपी नड्डा करेंगे मार्च की अगुवाई

सुबह 12 बजे सुबोध मलिक स्‍क्‍वॉयर से होगी मार्च की शुरुआत नड्डा के नेतृत्‍व में श्‍याम बाजार में होगा मार्च का समापन कोलकाता पुलिस ने अंतिम समय में दी मार्च निकालने की अनुमति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 23 Dec 2019, 2:20 PM IST

jp_nadda14.jpg

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्‍व में सोमवार को कोलकाता में एक मार्च निकालेगी। मार्च की शुरुआत दोपहर 12 बजे से सुबोध मलिक स्कवॉयर से होगी और श्यामबाजार पर खत्म होगी।

बीजेपी के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले कोलकाता पुलिस ने जेपी नड्डा के मार्च को अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में मार्च की अनुमति दे दी।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) पर मचे घमासान के बीच बीजेपी ने इस मुद्दे पर जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शनिवार को दिल्ली में हुई बैठक में तय किया गया था कि पार्टी घर घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देगी। बीजेपी ने देश भर में एक हजार रैली करने का भी कार्यक्रम तय किया है।

रैली में स्थानीय और केंदीय नेताओं को शामिल होने को कहा गया है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि देश भर में 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएं जिसको केंदीय मंत्रियों के अलावा पार्टी के प्रवक्ता संबोधित करेंगे।

इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई बैठक में यह भी तय हुआ है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गुजरात से लेकर गुवाहाटी तक देश के सभी वर्ग के लोगों से संपर्क किया जाए और विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जाए।