28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
भाजपा नेता स्वामी ने अनुच्छेद 35-ए को बताया महिला अधिकार के खिलाफ
Play video

भाजपा नेता स्वामी ने अनुच्छेद 35-ए को बताया महिला अधिकार के खिलाफ

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आर्टिकल 35-ए को असंवैधानिक करार देते हुए इसको महिला अधिकारों के खिलाफ बताया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 6 Aug 2018, 12:01 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को आशा व्यक्त की कि सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुच्छेद 35-ए को हटाने का आदेश सुनाएगी, जो जम्मू-कश्मीर के निवासियों को विशेष विशेषाधिकार प्रदान करता है। भाजपा नेता ने आर्टिकल 35-ए को असंवैधानिक करार देते हुए इसको महिला अधिकारों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि यह अनुच्छेद 35 ए महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है और यह असंवैधानिक भी है। इसलिए, हम देखना चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इसको संविधान से हटाने का आदेश सुनाए।