3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए दिलीप घोष, सुकांता मजूमदार बंगाल में पार्टी प्रमुख बने

बेबी रानी मौर्य को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।

less than 1 minute read
Google source verification
sukanta majumdar replaces dilip ghosh

sukanta majumdar replaces dilip ghosh

नई दिल्ली। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष को तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करा है। उनकी जगह सुकांता मजूमदार को बंगाल भाजपा का मुखिया बनाया गया है।

वहीं, बेबी रानी मौर्य को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने इस माह की शुरुआत में उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें: आखिर कौन हैं ओपी सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा, जो बने पंजाब के डिप्टी सीएम

हाल के दिनों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में बदलाव के बीच बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष को पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में चुना है। 57 वर्षीय को पार्टी नेतृत्व के पुनर्गठन के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। अब पार्टी सांसद सुकांत मजूमदार को बंगाल इकाई का प्रमुख का पद संभालने के लिए कहा गया है।

मई के चुनाव परिणामों के बाद से भाजपा की ओर से तृणमूल के लिए कम से कम तीन विधायक और एक सांसद ने पार्टी छोड़ी है। ये भाजपा के लिए एक बड़ी परेशानी थी।

राज्य में 294 में से 200 से अधिक सीट जीतने का दावा करने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव में 77 सीट पर सिमट गई थी। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने 211 सीटे लाकर पिछला प्रदर्शन सुधारने में सफल रही।

Story Loader