
किसी को बिना वेतन के काम कराना एक सभ्य समाज की भावना के विरुद्ध है: HC
नई दिल्ली: आज से भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली , नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
LIVE UPDATES:-
-
अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। शाह ने कहा कि बीजेपी मेकिंग इंडिया में लगी है, जबकि कांग्रेस ब्रेकिंग इंडिया में लगी है।
-अमित शाह ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर तंज कसते हुए कहा वो फैक्ट के आधार पर अर्थव्यवस्था, जीडीपी और जीएसटी पर बहस करें।
- एनआरसी मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि एक भी घुसपैठियों को देश में नहीं आने दिया जाएगा। हालांकि बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से अगर कोई सिख-हिंदू-बौद्ध और क्रिश्चन भारत से मदद मांगेगा, तो उन्हें शरण देने के लिए तैयार हैं।
-अमित शाह ने कहा, 'युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए मोदी सरकार ने कई ऐसी योजनाएं लॉन्च की है, जिसको जनता तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
- पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत वरिष्ठ नेता पहुंचे ।
- बैठक में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि अगले सात महीने तक सिर्फ भारत माता और कमल के निशान को याद रखें।
- सूत्रों के मुताबिक पार्टी के अगामी चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अध्यक्ष के तौर पर 1 साल का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। शाह की अगुवाई में ही अगामी लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। दरअसल जनवरी 2019 में अमित शाह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। लेकिन अभी संगठन चुनाव नहीं कराने का फैसला किया गया है। 1 साल के बाद ही संगठन चुनाव होंगे।
- कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए शाह ने कहा कि हमें उन 30 करोड़ लोगों तक पहुंचना है जो मोदी सरकार के ग़रीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थी हैं। बता दें कि रविवार की शाम 5 बजे तक बैठक चलेगी। समापन भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से शाह की बातचीत
- इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमारे पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेता नरेंद्र मोदी हैं। ऐसे में हमें दोबारा सत्ता में आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। प्रचंड बहुमत के साथ हम 2019 का चुनाव जीतेंगे । उन्होंने कहा कि 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा तेलंगाना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सीतारमण ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
वहीं बैठक के बाद केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यकारिणी बैठक की मुख्य बातें बताई । सीतारमण ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहरी नक्सली को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी शाह के बयान का समर्थन किया। सीतीरमण के मुताबिक बैठक में अमित शाह ने 2019 आम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 19 राज्यों में भाजपा को आसानी से जीत हासिल हो जाएगी। वहीं दूसरे बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में भी भाजपा को फायदा मिलेगा।
Updated on:
8 Sep 2018, 9:35 PM IST
Published on:
8 Sep 2018, 3:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.