4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह का बड़ा ऐलान: भाजपा नेतृत्व में बदलाव नहीं, पीएम मोदी की अगुवाई में लड़ेंगे 2019 का चुनाव

2019 के लिए सभी पार्टियों ने ताल ठोकनी शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Modi

राज्यसभा में रफाल और कावेरी के मुद्दे पर हंगामा जारी, पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 पर सभी राजनैतिक पार्टियों की नजरें हैं। सभी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सियासत की बिसात पर नई-नई चालें चलीं जा रही हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है।

सुषमा स्वराज से मिला हामिद अंसारी का परिवार, मां बोलीं- मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान

नेतृत्व में नहीं होगा बदलाव

मिशन 2019 के लिए बुधवार को अमित शाह ने नेतृत्व में बदलाव की बात को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया और कहा कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही 2019 का चुनाव लड़ेगी। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, "नेतृत्व में बदलाव का प्रश्न ही नहीं उठता। मोदीजी के नेतृत्व में ही राजग 2019 का चुनाव लड़ेगी।"

उन्होंने एक पत्रकार के सवाल पूछने पर सवालिया लहजे में पलटवार करते हुए कहा, "2014 में छह राज्यों में भाजपा की सरकार थी और अब 16 राज्यों में है। तो आप बताएं कि कौन जीतेगा?" भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य और केंद्र में चुनाव अलग-अलग मुद्दें पर लड़े जाते हैं और 2019 के आम चुनाव भारत पर लड़े जाएंगे।

महाराष्ट्र के प्रमुख किसान नेता व वसंतराव नाईक शेटी स्वावलंबन मिशन (वीएनएसएसएम) के अध्यक्ष किशोर तिवारी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव भैयाजी सुरेश जोशी को पत्र लिखने के बाद शाह का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तिवारी ने पत्र में लिखा था कि अगर भाजपा 2019 का चुनाव जीतना चाहती है तो 'अहंकारी' मोदी को हटाकर 'विनम्र' नितिन गडकरी को उनकी जगह ले आए।

मुख्तार अब्बास नकवी का मनमोहन सिंह पर पलटवार, कहा- PM मोदी को अनुबोधक, स्क्रिप्ट या निर्देशक की आवश्यकता नहीं

Story Loader