
मोदी सरनेम केस में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। फैसला आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस को उन्हें बोलने की ट्रेनिंग दिलाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आदत से मजबूर है। वो आदतन देश के बड़े नेताओं प्रसिद्ध संगठनों को गाली देते है।
राहुल को ठीक से बोलने की ट्रेनिंग दे कांग्रेस- रविशंकर प्रसाद
मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की तरफ से दायर याचिका खारिज होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नियंत्रित क्यों नहीं कर पाते? मैं आप लोग उन्हें ठीक से बोलने के लिए प्रशिक्षित क्यों नहीं करते? वह आपके नेता हैं। अगर उन्होंने इस मामले में माफी मांग ली होती तो ये मामला खत्म हो गया होता।
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि प्रसिद्ध नेताओं और संगठनों को गाली देना, बदनाम करना और लगभग सबसे खराब तरह की गालियां देना राहुल गांधी की पुरानी आदत बन गई है।
राहुल गांधी ने पिछड़ों का अपमान किया था
बीजेपी नेता ने इस दौरान कहा कि राहुल गांधी ने 2019 के चुनाव में एक टिप्पणी की थी कि सारे चोरों के सरनेम मोदी क्यों होते हैं। देशभर में मोदी सरनेम अधिकांश पिछड़ों और अति पिछड़ों का होता है। ये घोर रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी थी। निचली अदालत ने उन्हें दो साल की सजा दी, जिसके खिलाफ वह सेशन कोर्ट गए। सेशन कोर्ट ने उन्हें बेल तो दे दी लेकिन दोषसिद्धि को स्टे नहीं किया।
गुजरात हाईकोर्ट का फैसला स्वागत योग्य
वहीं, गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए भाजपा नेता ने कहा, “ राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते हैं। आज का निर्णय स्वागत योग्य है। अभी प्रायोजित टिप्पणियां कांग्रेस की ओर से आ सकती हैं कि इतना हॉर्स पनिशमेंट कोर्ट ने क्यों दिया? तो हमारा जवाब है कि इतना हॉर्स ऑफेंस राहुल गांधी ने क्यों किया?”
ओबीसी का अपमान करना कांग्रेस की फितरत
वहीं, रविशंकर प्रसाद ने ये भी आरोप लगाया कि ओबीसी का अपमान करना कांग्रेस की फितरत है। राहुल का अहंकार, लोगों की बेइज्जती, अपमान करने की चाहत उनकी समस्या का कारण है।
Published on:
07 Jul 2023 04:49 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
