राजनीति

CG Politics: BJP ने गिनाई कांग्रेस खामियां, यहां घर-घर संपर्क अभियान की हुई शुरुआत

Mahasamund Politics: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल महासमुंद के ग्राम खैरा शक्ति केन्द्र के ग्राम मोंगरा के बूथ में घर-घर जनसम्पर्क कर अभियान का शुभारंभ किया।

3 min read
CG Politics: BJP ने गिनाई कांग्रेस खामियां

CG Politics News: महासमुंद। जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल महासमुंद के ग्राम खैरा शक्ति केन्द्र के ग्राम मोंगरा के बूथ में घर-घर जनसम्पर्क कर अभियान का शुभारंभ किया।

जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों को केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण कारी कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि 2014 से जब से केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, तब से भारत देश तेजी से विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र की श्रेणी में अग्रणी स्थान पर आया है। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहली बार जब संसद भवन में प्रवेश किया, उस वक्त उन्होंने भवन की चौखट पर शीश रखकर गांव, गरीब, मजदूर, किसान की सेवा का जो संकल्प लिया था, वो आज मूर्तरूप लेते दिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल का 9 साल बेमिसाल कार्यकाल का पूरा हो रहा है और हम सभी उनके नेतृत्व में एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सुरक्षित भारत का सपना साकार होते हुए देखा है।

देश में हैं भ्रष्टाचार व घोटालों की सरकार

प्रदीप ने घर-घर सम्पर्क के दौरान मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के कार्यों के साथ प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस, हर घर शौचालय, नल जल योजना, किसान सम्मान निधि, किसानों को दिए जाने वाले अनुदान और बजट में वृद्धि, राष्ट्रीय सुरक्षा नीति, महिला प्रधान मातृ वंदना योजना, टीकाकरण और अन्न वितरण सहित अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी ने देश में लगभग 60 वर्षों तक केंद्र में राज करने वाली कांग्रेस की सरकार को देखा है, जो एक ही परिवार की बपौती हुआ करती थी। उनके सहयोगी दल सहित सभी ने सिर्फ परिवारवाद की राजनीति करते हुए अपने परिवार को लाभ दिलाने, देश को सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार दिया था।

मोदी ने अपने 9 साल के कार्यकाल में देश में सेवा और सुशासन की मिसाल कायम किया है। हमारे आराध्यदेव भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हम सभी के लिए गौरव और स्वाभिमान की बात है। जिला संयोजक प्रदीप जब जनसम्पर्क के दौरान ग्राम में बन रहे प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही रोहित दीवान के घर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि खुद का पक्का मकान निर्माण बना पाना, उनके लिए स्वप्न के समान था। जिसे वो सच होता नहीं देख सकते थे, लेकिन आज मोदी की वजह से उनका और परिवार का सपना साकार हो गया है।

कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग को छला

मोंगरा ग्राम के चौक पर जनसम्पर्क के समय उपस्थित किसान रामलाल साहू ने गाड़ी पर लदे खाद को दिखाकर सम्पर्क टोली के सदस्यों को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि खाद के साथ ही उन्हें 20 बोरी पूरी की पूरी मिट्टीयुक्त खाद्य लेना अनिवार्य है, कहकर दिया गया है। प्रदीप ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के झूठे घोषणापत्र पर भरोसा कर सभी ने धोखा खाया है और सभी को प्रायश्चित करते हुए पुन: प्रदेश की सरकार बनाना है, ये ठान लें। भूपेश बघेल की सरकार ने हर वर्ग को छलने का ही काम किया है। उनके नेता व मंत्री खुद माफियाओं के साथ सांठगांठ कर जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा और अवैध शराब बेचकर अपनी जेब भर रहे हैं।

यहां का अन्नदाता किसान और नागरिक कांग्रेस की सरकार बनाकर पछता रहे हैं। प्रदीप ने लोगों से कहा कि किसानों सहित आम जनता के हक और न्याय की लड़ाई में भाजपा लगातार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करती आ रही है।

Published on:
24 Jun 2023 07:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर