3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने सीएम एचडी कुमारस्वामी को बताया ‘कर्नाटक का एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री’

भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए 'एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री’ करार दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा ने सीएम एचडी कुमारस्वामी को बताया 'कर्नाटक का एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री’

भाजपा ने सीएम एचडी कुमारस्वामी को बताया 'कर्नाटक का एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री’

नई दिल्ली। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के बाद अब 'एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री' के बारे में भी चर्चाएं होने लगी है। दरअसल भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए 'एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री’ करार दिया है। भाजपा ने कुमारस्वामी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि जब प्रदेश का अधिकांश क्षेत्र सूखे से जूझ रहा है तब मुख्यमंत्री कुमारस्वामी नव वर्ष मनाने के लिए विदेश भ्रमण पर गए हैं। बता दें कि इससे पहले संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर बन रही फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है क्योंकि यह किताब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार पर आधारित है।

तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत नहीं बल्कि भाजपा की हार हुई है: केजरीवाल

कर्नाटक सरकार पर भाजपा हमलावर

बता दें कि भाजपा कर्नाटक सरकार पर हमलावर है। कर्नाटक भाजपा ईकाई ने कुमारस्वामी सरकार पर तंज कसा है। एक ट्वीट करते हुए कर्नाटक भाजपा ने कहा है कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद से अबतक 377 किसानों ने आत्महत्या की है। 156 तालुके सूखा घोषित हो चुका है। लेकिन फिर भी सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रही है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक कर्जदार प्रदेश की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने कहा कि जिस समय प्रदेश के लोग परेशान हैं उस समय तथाकथित धरतीपुत्र कहलाने वाले सीएम कुमारस्वामी अपने परिवार के साथ नववर्ष मनाने के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। भाजपा ने आगे कहा कि यदि किसी फिल्म का नाम एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री होगा तो उसमें कुमारस्वामी का नाम उसमें फिट होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ शनिवार की रात निजी दौरे पर विदेश जाएंगे और एक जनवरी 2019 की रात को लौट आएंगे।

Story Loader