इस बीच, अमृतसर में कैप्टन ने एक बार फिर यह साफ़ करने की कोशिश की कि पूर्व भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू 100% कांग्रेस में ही हैं और वे अमृतसर ईस्ट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उधर 'आप' ने भी जरनैल सिंह को लंबी में बादल के खिलाफ विधानसभा का टिकट दिया है। जरनैल फिलहाल दिल्ली विधानसभा में विधायक थे।