12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिलाओं के हित में किया बड़ा ऐलान- रात में महिलाओं को पुलिस छोड़ेगी घर तक

पंजाब सरकार ने महिलाओं के हित में उठाया बड़ा कदम 2 दिन पहले लुधियाना पुलिस ने फ्री सेवा का किया था ऐलान

2 min read
Google source verification
amrinder_singh.jpg

नई दिल्ली। निर्भया, कठुआ और हैदराबाद गैंग रेप के बाद देश की बेटियों की सुरक्षा पर को लेकर देश भी लोगों का असंतोष उबाल पर है। वेटनरी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के बाद से लोग और सांसद सब एक सुर में रेपिस्ट के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश की महिलाओं के हित में बड़ा एलान किया है।

फ्री सेवा के लिए 100, 112 और 181 नंबर पर करना होगा कॉल

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिलाओं के लिए पुलिस की मुफ्त मदद का एलान करते हुए कहा है कि अगर कोई महिला रात के 9 बजे से सुबह के 6 बजे के बीच कहीं फंस जाती है तो वो पुलिस को कॉल करें। पुलिस उन्हें सुरक्षापूर्वक घर छोड़कर आएंगी। इसके तहत एक फैसिलिटी का एलान किया गया है जिसके जरिए राज्यभर की महिलाएं 100, 112 और 181 नंबर पर कॉल कर सकती हैं। इसके जरिए वो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) से जुड़ भी सकती हैं।

2 दिन पहले लुधियाना पुलिस फ्री सेवा देने का किया था ऐलान

बता दें कि दो दिन पहले लुधियाना पुलिस ने एक नई पहल के साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का बीड़ा उठाया है। रविवार को लुधियाना पुलिस ने मुफ्त यात्रा सेवा की शुरुआत की। इस योजना के तहत कोई भी अकेली महिला गाड़ी न मिलने पर गंतव्य स्थान तक जाने के लिए फ्री सेवा के लिए कॉल कर सकती है।

अमित शाह का बड़ा बयान- मॉब लिंचिंग को लेकर कानून में बदलाव के लिए मोदी सरकार तैयार

महिलाएं अब पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर गाड़ी मंगवा सकती हैं। फोन के चंद मिनट बाद ही कंट्रोल रूम या पुलिस की वैन या एसएचओ की गाड़ी उसकी सेवा में पहुंच जाएगी। इसके लिए महिलाओं को कोई फीस नहीं देनी होगी। गाड़ी की फ्री सुविधा हर दिन 10 बजे रात से लेकर सुबह 6 बजे तक रहेगी।

शरद पवार ने दिया महाराष्‍ट्र में सरकार गठन के मुद्दे को नया मोड़, कहा- पावरलेस होता है