2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर बन सकती हैं पंजाब कांग्रेस की अध्यक्ष

कांग्रेस आलाकमान नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से काफी नाराज है। अब खबरें है कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Singh

Sep 30, 2021

Captain's wife Preneet Kaur may become President of punjab Congress

Captain's wife Preneet Kaur may become President of punjab Congress

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस आलाकमान को जैसी ही लगता है कि अब स्थिति नियंत्रण में है, वैसे ही कोई नया बखेड़ा खड़ा हो जाता है। नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से पार्टी के नेता उन्हें मनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। वहीं सिद्धू अपने फैसले पर कायम हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

फैसले पर अटल हैं सिद्धू

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस, नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से काफी नाराज है। जाहिर है कि पंजाब कांग्रेस में सबकुछ सही करने में पार्टी का काफी समय बर्बाद हो रहा है। जबकि कांग्रेस जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकना चाहती है। खबरों की मानें तो कुछ नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को आश्वसान दिया था कि वो सिद्धू को इस पद पर बने रहने के लिए मना लेंगे। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू अपने फैसले पर अटल हैं।

परनीत कौर बन सकती हैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

इसके चलते अब पार्टी सिद्धू को मनाने के बजाय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परनीत कौर को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है। बता दें कि परनीत पंजाब के पटियाला से लोकसभा सांसद भी हैं। हालांकि इसके आलावा पार्टी 2-3 अन्य नामों पर भी विचार कर रही है, जल्द ही इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का सख्त रवैया, बताई अपनी नाराजगी की वजह

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि परनीत कौर पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर पार्टी पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह का गुस्सा शांत करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कल दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि कैप्टन जल्द ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद कैप्टन को राज्यसभा के जरिए केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।

Story Loader