राजनीति

CG Politics : 45 मिनट में जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की 150 से अधिक उपलब्धियां गिनाईं, भूपेश सरकार को जमकर कोसा

JP Nadda In Bilaspur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल फूंक दिया।

2 min read
Jul 01, 2023
हिसाब के बहाCG Politics : 45 मिनट में जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की 150 से अधिक उपलब्धियां गिनाईं, भूपेश सरकार को जमकर कोसाने 2023-24 का बिगुल फूंकगए नड्डा

JP Nadda In Bilaspur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को रेलवे एनईआई फुटबाल मैदान में आयोजित जनसभा में केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए 2023-24 का चुनावी बिगुल फूंक दिया। सभा में केन्द्र की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ नड्डा ने प्रदेश सरकार को घोटालों की सरकार बताया।

Bilapur Politics News : वे केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सेवा और सुशासन और गरीब कल्याण की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के अभियान के तहत बिलासपुर आए थे। सभा को संबंधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा का प्रदेश से विशेष लगाव है। अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की। (cg congress) अटल प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाए। उस समय कांग्रेस की सरकार थी और बाद में रमन सिंह की सरकार तब तक विकास की गंगा बहती रही, लेकिन उसके बाद जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है प्रदेश विकासहीन होता गया।

एक तरफ विकास, दूसरी ओर घोटाले

CG Politics : केन्द्र में 9 वर्ष की पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के कई काम किए हैं। विकास के कारण देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ में घोटाले हो रहे हैं इसलिए यहां विकास नहीं हो रहा है। (cg BJP party) यहां की सरकार चावल, शराब, कोयला समेत कई घोटाले कर रही है।

विश्व में भारत की स्थिति मजबूत

Political News : नड्डा ने कहा कि दुनिया में कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस की लड़ाई के कारण सप्लाई चेन टूटी तो आर्थिक समस्याएं आईं। इसके बाद भी भारत देश ऐसा है जिसकी अर्थव्यवस्था नहीं टूटी है और मजबूत है। (cg news) जीडीपी ग्रोथ में कोरिया का विकास दर 2.2, जर्मनी 2.6, साउथ कोरिया 4.1, कनाडा 4.5, ब्राजील 4.6, अमरीका 5.9, फ्रांस 6.8, फीसदी है। इसके साथ ही भारत 8.7 फीसदी के साथ खड़ा है। यह मोदी के बुलंद फैसलों के कारण ही हुआ है। (cg politics news) महंगाई के मामले में विश्व पटल पर अमरीका 4.9, फ्रांस 5.1, यूरोप 6.9, महंगाई दर है, लेकिन भारत में 4.2 फीसदी है। भारत आज चौथी नंबर की अर्थव्यवस्था है और वह समय दूर नहीं जब देश विश्व की तीसरी बढ़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

सभा की 6 प्रमुख बातें

कार्यकर्ता: सरकार बनाने के लिए केन्द्र द्वारा प्रदेश में दी गई उपलब्धियों और सुविधाओं को जनता तक पहुंचने के टिप्स दिए

केन्द्र सरकार: करीब 45 मिनट में नड्डा ने केन्द्र सरकार की 150 से अधिक उपलब्धियां गिनाईं।

राज्य सरकार: करीब 15 मिनट तक घोटालों और भष्टाचार के मामले में जेल भेजे गए अधिकारियों के मुद्दों पर जमकर बोला।

स्थानीय मुद्दे: केन्द्र की ओर से पिछले 9 वर्षों में प्रदेश को दी गई सौगातों का बखान किया।

राष्ट्रीय मुद्दे: केन्द्र सरकार की अर्थव्यवस्था को तगड़ी बताते हुए दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था और महंगाई दर से की तुलना।

Published on:
01 Jul 2023 12:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर