राजनीति

PM मोदी के भाषण पर CM बघेल का तीखा पलटवार, कहा – रमन सिंह की 10 साल में संपत्ति हुई 18 करोड़, ये कैसे हुआ…

CG Politcs : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीएम ने तीखा पलटवार किया है।

4 min read
Jul 09, 2023
PM मोदी के भाषण पर CM बघेल का तीखा पलटवार, कहा - रमन सिंह की 10 साल में संपत्ति हुई 18 करोड़, ये कैसे हुआ...

CG Political News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीएम ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, पीएम जीरो टॉलरेंस की बात कहते हैं, लेकिन इसका उदाहरण महाराष्ट्र में देखने को मिला है। जिन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप थे, वे मंत्री बन गए। (raipur politics news) उनका आरोप गंगा जल से धुल गए। किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोडूंगा, इसका अर्थ यह है कि किसी भी भ्रष्टाचारी को भाजपा से बाहर नहीं देखना चाहते। इनको उनकी पार्टी के लोगों का भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता है।

सीएम ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, रमन सिंह के खिलाफ कितने घोटाले हैं। 2008 में उनकी संपत्ति एक करोड़ थी, 2018 आते-आते 18 करोड़ हो गई है। उनकी संपत्ति 15 गुना बढ़ गई। जबकि उनका कोई धंधा नहीं है, फिर कैसे हो गया। उत्तराखंड में करोड़ों का रिसार्ट बना है। (cg politics news) इसकी जांच क्यों नहीं होती। इनका उद्देश्य है कि भ्रष्टाचार केवल भाजपा के लोग करे, दूसरे नहीं। यदि गरीब की चिंता है, तो चिटफंड कंपनियों की जांच क्यों नहीं कराते। भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे एक-एक नेता का नाम बताया जा सकता है।

झुनझुना तक नहीं मिला

सीएम ने कहा, पीएम के आने से उम्मीद थी कि आए है, तो कुछ देकर जाएंगे, लेकिन झुनझुना तक नहीं मिला। केवल राज्य सरकार को गाली देकर गए। मुझे अच्छा लगा। यदि प्रधानमंत्री राज्य सरकार के लोगों की आलोचना कर रहे हैं, तो हम उनके बराबर ही हो गए। (cg political news) प्रश्न के जवाब में कहा, हम लोग प्रजातंत्र को मानने वाले लोग हैं। प्रजातंत्र की स्थापना कांग्रेस शासनकाल में हुई है। प्रजातांत्रिक तरीके से चलने वाले लोग हैं। सबको जोड़ कर चलने वाले लोग हैं। नफरत के बाजार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुई।

कभी सम्मान की दृष्टि से नहीं देखी भाजपा: सीएम ने कहा, भाजपा कभी छत्तीसगढ़ के लोगों को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखती थी। छत्तीसगढ़ के लोगों को नक्सली समझते थे। (con congress) उन्हें गोली मार कर जेल में ठूंस देते थे। यह इनकी रणनीति रही है। फूट डालो राज करो ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रायपुर प्रवास के बाद भ्रष्टाचार को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा शासित राज्यों में हुए कथित घोटालों की सूची गिनाईं। उनका आरोप है कि भाजपा शासित राज्यों में 50 करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है। (congress party) इसके बाद भी इन मामलों की जांच नहीं हो रही है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पत्रकारवार्ता में कहा, प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में आकर भाषण दिया कि कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा, लेकिन उनके शासनकाल में भाजपा भ्रष्टाचारियों की संरक्षण बनकर सामने आई है। पहले विपक्षी दल के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियां भेजकर धमकाया जाता है। (bjp party) उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई होती है। जैसे ही वे नेता भाजपा में शामिल हो जाते है उनके दामन साफ हो जाता है।

भाजपा शासित राज्यों में 50 लाख करोड़ का घोटाला

व्यापमं घोटाला - 540 करोड़ का शौचालय घोटाला

ई-टेंडरिंग घोटाला - नर्मदा किनारे वृक्षारोपण घोटाला

पोषण आहार घोटाला - अवैध रेत पर घोटाला, डम्पर कांड, महाकाल कॉरिडोर घोटाला

गुजरात के इन घोटालों में नहीं हुई कार्रवाई: 6000 करोड़ का कोयला घोटाला, 2008 से 2022 के बीच 60 लाख टन कोयला गायब होने का आरोप।

उत्तर प्रदेश के इन घोटालों में नहीं हुई कार्रवाई

- कोरोना किट की खरीदी में घोटाला

- 2200 करोड़ का प्रोविडेन्ट फंड घोटाला

- बरेली का चिटफंड घोटाला

हरियाणा के इन घोटालों में नहीं हुई कार्रवाई: रोहतक के भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा मिशन अमृत में 400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है।

- सीएम खट्टर के प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तुआर पर लैंडडील को लेकर गंभीर आरोप लगे।

- कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर थीम पार्क के निर्माण में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप।

- हरियाणा लोक सेवा आयोग पर 20 से 50 लाख रिश्वत का आरोप।

छत्तीसगढ़ में घोटाले: रमन राज के 15 साल में छत्तीसगढ़ में 1 लाख करोड़ का घोटाला हुआ, नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, शराब घोटाला, पनाम पेपर्स घोटाला, गोशाला अनुदान घोटाला, इंदिरा बैंक घोटाला जैसे 34 घोटाले हैं।

21 सवाल और रमन सरकार के भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं बोले पीएम: मरकाम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषण को झूठा प्रलाप उठाते हुए कहा कि पीएम कांग्रेस के 21 सवाल और रमन सरकार के समय हुए भ्रष्टाचारों की सूची पर कुछ नहीं कहा है। (cg bjp party) वे राम के ननिहाल में आकर माता कौशल्या को भूल गए। उनके द्वारा लगाए गए सारे आरोप निरर्थक है। कांग्रेस की सरकार शराबबंदी के दिशा में आगे बढ़ चुकी है। डेढ़ सौ से अधिक शराब दुकानों को बंद किया गया है। पेसा कानून बनाया है। सच यह है कि पंजा बड़ा होकर मजबूती के साथ इस प्रदेश का विकास कर रहा है और भाजपा के कुशासन भ्रष्टाचार को खत्म कर रहा है।

कांग्रेस के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को आज तक वहां जाने का समय नहीं मिला।

Published on:
09 Jul 2023 12:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर