19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
सीएम नायडू बोले: समय से पूरा होगा पोलावरम सिंचाई परियोजना
Play video
Hindi News / Political / Videos / सीएम नायडू बोले: समय से पूरा होगा पोलावरम सिंचाई परियोजना

सीएम नायडू बोले: समय से पूरा होगा पोलावरम सिंचाई परियोजना

चंद्राबाबू नायडू ने अधिकारियों के साथ की पोलावरम प्रोजेक्‍ट की समीक्षा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 26 Jun 2018, 12:15 PM IST

नई दिल्‍ली। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू ने महत्‍वाकांक्षी परियोजना पोलावरम की स्थिति को लेकर वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्‍होंने इस परियोजना पर काम की गति को और तेज करने को कहा। उन्‍होंने बताया कि इस प्रोजेक्‍ट पर 55 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। इस अवसर पर उन्‍होंने सिंचाई विभाग के 19 पदाधिकारियों को बेहतर काम के लिए सम्‍मानित किया। उन्‍होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से इसमें और तेजी लाकर निर्धारित समय पर को पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम नायडू ने कहा कि प्रदेश सरकार इस परियोजना को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह आंध्र के लोगों के लिए लाइफलाइन जैसा है।

आपको बता दें कि हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्‍य इंजीनियर रमेश बाबू ने कहा था कि पोलाववरम सिंचाई परियोजना को आंध्र प्रदेश की जीवन रेखा माना जाता है। इस परियोजना पर विलंब से आंध्र प्रदेश की अर्थव्‍यवस्‍था को झटका लगेगा और किसानों का अहित होगा। इस परियोजना को शुरू करने में सबसे बड़ी बाधा पुनर्वास की उभरकर सामने आई है। पुनर्वास अधिनियम 2013 की तहत 271 गांवों के 98,000 परिवारों का पुनर्वास होना है। अभी तक केवल 3,000 परिवारों का पुनर्वास हो पाया है।