Congress attacked Saroj Pandey: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय द्वारा नौ सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है।
Congress attacked Saroj Pandey's 9 questions: रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय द्वारा नौ सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, सरोज पांडे को कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना (Congress attacked Saroj Pandey) चाहिए कि वो इंडिया से इतना डर क्यों रहे है?
देश के नाम इंडिया से मोदी को अचानक इतनी नफरत क्यों हो गई है? देश की जनता वर्षों से भारत, इंडिया और हिंदुस्तान के नागरिक के रूप में अपने आपको ( Saroj Pandey) गौरवान्वित महसूस करती रही है, फिर भाजपा देश के नाम में ही यह भेद क्यों कर रही है?
Congress attacked Saroj Pandey's 9 questions: उन्होंने कहा, सरोज पांडे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उन्हें राजस्थान में महिला के साथ अत्याचार पर सवाल तो खड़ा कर रही है लेकिन उन्हें मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई जा रही महिलाओं की पीड़ा नजर नहीं आती है? राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं क्या उनका यह दायित्व नहीं बनता की वह महीनों से जल रहे मणिपुर की महिलाओं की आवाज उठाए। सरोज पांडे अपनी राजनीति चमकाने के लिये छत्तीसगढ़ को बदनाम करना बंद करें।