4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत नहीं बल्कि भाजपा की हार हुई है: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला बोला है। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस का चरित्र एक समान है।

2 min read
Google source verification
तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत नहीं बल्कि भाजपा की हार हुई है: केजरीवाल

तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत नहीं बल्कि भाजपा की हार हुई है: केजरीवाल

नई दिल्ली। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार के खिलाफ बन रहे महागठबंधन को एक बड़ा झटका फिर से लगा है। दरअसल महागठबंधन बनाने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी साथ होकर भी नहीं होने का एहसास हर बार कराती रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला बोला है। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस का चरित्र एक समान है। दोनों केवल हर चुनाव सत्तारूढ़ दल को हराने के लिए जनता से वोट मांगते हैं, लोगों की भलाई के लिए नहीं। केजरीवाल ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि सही मायने में देखा जाए तो हाल में तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों कांग्रेस की जीत नहीं हुई है बल्कि जनता ने भाजपा को हराया है।

पीएम मोदी के रैली से अनुप्रिया पटेल ने किया किनारा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जता चुके हैं नाराजगी

‘एंटी इंकम्बेंसी’ की अवधारणा अब ‘प्रो इंकम्बेंसी’ में हुई तब्दील

बता दें कि केजरीवाल ने शनिवार को आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक ‘राष्ट्रीय परिषद’ की बैठक में विभिन्न प्रांतों से एकत्र हुए पार्टी प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 70 वर्षों में देश नाउम्मीद हो चुका था, क्योंकि देश की राजनीति ऐसी हो गई थी कि हर पांच वर्ष में जनता सरकारें बदलने को मजबूर हो जाती थी। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं उसमें कांग्रेस जीती नहीं है बल्कि जनता ने भाजपा को हराया है। केजरीवाल ने आगे अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने एंटी इंकम्बेंसी’ की अवधारणा को ‘प्रो इंकम्बेंसी’ में बदल दिया है। बीते चार वर्षों के कार्यकाल में हम जनता के उम्मीदों पर खरे उतरे हैं और दिल्ली में सत्ता का सदुपयोग करके आप ने लोगों का यह विश्वास जीता है।

Story Loader