प्रियंका चतुर्वेदी से पहले कांग्रेस के ही प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार से सीधा सवाल किया कि आखिर 56 इंच का सीना कहां गया? सुरजेवाला ने कहा, पहले हेमराज और अब नरेंद्र सिंह। पाकिस्तान ने बड़ी बर्बरता से उन्हें मार दिया। सरकार क्या कर रही है? मोदी जी क्या आपकी आत्मा आपको नहीं धिक्कारती? सुरजेवाला ने आगे कहा कि सत्ता में आने से पहले जि 56 इंच के सीने की बात कही गई थी वो कहां गई, लाल आंख कहां गई?