scriptराज बब्बर और अजहरुद्दीन ने उलझन में डाला कांग्रेस नेतृत्व, मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा | Congress leaders Raj Babbar and Azharuddin want to contest from Mumbai | Patrika News
राजनीति

राज बब्बर और अजहरुद्दीन ने उलझन में डाला कांग्रेस नेतृत्व, मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेता आलाकमान के सामने असमंजस की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

Jan 06, 2019 / 04:48 pm

Mohit sharma

Raj Babbar

राज बब्बर और अजहरुद्दीन ने उलझन में डाला कांग्रेस नेतृत्व, मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ाई की जताई इच्छा

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेता आलाकमान के सामने असमंजस की स्थिति पैदा कर रहे हैं। ताजा मामला कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राज बब्बर और पूर्व क्रिकेटर तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन से जुड़ा है। दरअसल, इन दोनों ने नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में मुंबई से लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। आपको बता दें कि राज बब्बर पहली बार 2009 में आगरा से जीत लोकसभा सदस्य बने थे। लेकिन 2014 में पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह ने उन्हें हरा दिया था। वहीं, दो दिग्गज व प्रदेश अध्यक्ष के अपने राज्य छोड़कर दूसरे प्रदेश से चुनाव लड़ने की बात से पार्टी नेताओं में चर्चा गर्म हो गई है।

बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव, अशोक चव्हाण को बताया 42 साल पुराना दोस्त

2019 में राज बब्बर और अजहर ने मुंबई से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की

दरअसल, कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने जानकारी देते हुए कहा कि 2019 में राज बब्बर और अजहर ने मुंबई से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। निरूपम ने कहा कि अजहर ने खुद उनसे इस संबंध में बातचीत की है। हालांकि इसबारे में कोई फैसला कांग्रेस नेतृत्व का ही होगा। आपको बता दें कि दें कि संजय निरूपम को उत्तरी मुंबई में भाजपा के उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने भारी मतों से हरा दिया था। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बार निरूपम नॉर्थ-वेस्ट मुंबई से उम्मीदवार बन सकते हैं। इस सीटसे से स्वर्गीय गुरुदास कामत लंबे तक चुनाव लड़ते रहे थे।

पब्लिक के ब्रेनवॉश को बनी ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’, ट्रेलर पर रोक के लिए याचिका दायर

बब्बर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक

आपको बता दें कि राज बब्बर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उनको उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण और बड़े राज्य की जिम्मेदारी सौंप रखी है।

Home / Political / राज बब्बर और अजहरुद्दीन ने उलझन में डाला कांग्रेस नेतृत्व, मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो