2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम: सीएम सोनोवाल को भाजपा छोड़कर कांग्रेस के साथ आने की सलाह, फिर से सीएम बनाने का ऑफर

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जहां राजनीतिक दल अपनी-अपनी गोटियां बैठाने में लगे हैं, वहीं देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में सियासी उथल-पुथल शुरू हो गई।

2 min read
Google source verification
news

असम: सीएम सोलोवाल को भाजपा छोड़कर कांग्रेस के साथ आने की सलाह, फिर से सीएम बनाने का ऑफर

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जहां राजनीतिक दल अपनी-अपनी गोटियां बैठाने में लगे हैं, वहीं देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में सियासी उथल-पुथल शुरू हो गई। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता मिला है। असम कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने सीएम सर्बानंद से भाजपा छोड़कर उनके दल में शामिल होने की बात कही है। यही नहीं सैकिया ने सर्बानंद को कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने की पेशकश की है।

यह खबर भी पढ़ें— गणतंत्र दिवस पर दिल्ली एनसीआर को दहलाने की साजिश का खुलासा, गुरुग्राम में अलर्ट जारी

असम गण परिषद (अगप) ने भाजपा के सामने रख दी शर्त

वहीं, असम गण परिषद (अगप) ने भाजपा के सामने बड़ी शर्त रख दी है। अगप ने कहा कि अगर भाजपा नागरिकता संशोधन विधेयक रद्द करती है तो वह उसके साथ गठबंधन बहाल कर सकती है। आपको बता दें कि असम विधानसभा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता सैकिया ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शनों का कारण बने नागरिकता संधोधन विधेयक के चलते राज्य में उभरे अराजक माहौल के चलते सर्बानंद सोनोवाल को भाजपा छोड़ देनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि सर्बानंद को कम से कम अपने 40 विधायकों व उनकी पार्टी की मदद से सरकार बनानी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें— अमित शाह की जगह किसके हाथ होगी लोकसभा चुनाव की कमान? 26 जनवरी को पूरा हो रहा कार्यकाल

सोनोवाल को ही दोबारा असम का सीएम बनवा देंगे

सैकिया ने यह भी कहा कि वो सोनोवाल को ही दोबारा असम का सीएम बनवा देंगे। कांग्रेस नेता सदन में अपनी मजबूत स्थिति बताते कहा कि इस समय 126 सदस्यीय विधानसभा में उनके पास 25 विधायक हैं। ऐसे में अगर नई सरकार बनाने की बारी आती है तो वह अगप समेत अन्य दलों का भी स्वागत कर सकते हैं।

Story Loader