10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राफेल डील को लेकर बढ़ा संसद का पारा, सदन के बाहर सोनिया गांधी समेत विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन

मानसून सत्र के अंतिम दिन संसद में राफेल डील को लेकर हंगामा, सदन के बाहर सोनिया गांधी समेत विपक्ष कर रही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
sonia gandhi

राफेल डील को लेकर बढ़ा संसद का पारा, सदन के बाहर सोनिया गांधी समेत विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। संसद के उच्च सदन राज्य सभा में केंद्र सरकार संशोधित तीन तलाक बिल पेश करने वाली है। तीन तलाक बिल को मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को ही संशोधन में मंजूरी दी थी। उधर..विपक्षी पार्टियां राफेल के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। शुक्रवार को मानसून सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस, आरजेडी, लेफ्ट और आम आदमी पार्टी ने संसद के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस धरने में विपक्षी सांसदों को यूपीए की चेयरपर्सन और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का भी साथ मिला। राज्यसभा के अंदर भी विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर जांच की मांग की।

तीन तलाक बिल को लेकर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी का रुख इस पर साफ है मैं इस पर आगे कुछ नहीं कहूंगी। हालांकि राफेल को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन में सोनिया गांधी ने अपनी आमद दर्ज कराई। उन्होंने सरकार के खिलाफ संसद के बाहर हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लिया और सरकार से मसले पर सफाई भी मांगी। इससे संसद में तीन तलाक बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रणनीतिक बैठक बुलाई। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।
राफेल पर कांग्रेस के दो बड़े आरोप
राफेल डील को लेकर विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष को घेर रहा है। खास तौर पर कांग्रेस ने इस मसले जो दो बड़ी मांग रखी है वो हैं..
1. राफेल से जुड़ी 'क्लासिफाइड' और 'कमर्शल' जानकारी देने में फर्क है।
2. फ्रांस सरकार की जो गोपनीयता की धारा है उसके अंदर विमान की कीमत छिपाना शामिल नहीं

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को भी सभापति के आसन के पास धरना देकर राफेल के कथित घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग की। संसद में विश्वास मत के दौरान राहुल गांधी ने राफेल डील पर सवाल उठाए थे। इसके बाद फ्रांस सरकार की ओर से तुरंत सफाई आ गई। हालांकि, अब भी कांग्रेस राहुल गांधी के बयान के साथ मजबूती से खड़ी है।
सत्र के आखिरी दिन भी दोनों सदनों में विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं राफेल विमान समझौते पर संसद के बाहर कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और आम आदमी पार्टी (आप) सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं।