
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुबनेश्वर कलिता आज बीजेपी का दामन थामेंगे। पिछले सोमवार को ही असम से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद भुबनेश्वर कलिता ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा है कि आज शाम पांच बजे कलिता भाजपा ज्वाइन करेंगे।
गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे कलिता
भुबनेश्वर कलिता असम से कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद थे। कलिता को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। लेकिन, कश्मीर मुद्दे पर वह पार्टी से नाराज हो गए थे और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसी वक्त से अटकलें लगाई जा रही थी कि कलिता बीजेपी का दामन थामेंगे।
कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस से खफा हो गए थे कलिता
जानकारी के मुताबिक, भुबनेश्वर कलिता का सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने कश्मीर मुद्दे पर उन्हें व्हिप जारी करने के लिए कहा था। वायरल पत्र के अनुसार कलिता का कहना था, 'कांग्रेस ने मुझे कश्मीर मुद्दे पर व्हिप जारी करने को कहा, लेकिन सच्चाई यह है कि देश का मिजाज अब बदल चुका है और ये व्हिप जनभावना के खिलाफ है।
जहां तक 370 की बात है तो खुद पंडित नेहरू ने कहा था कि एक दिन घिसते-घिसते यह पूरी तरह घिस जाएगा। आज की कांग्रेस की विचारधारा से लगता है की पार्टी आत्महत्या कर रही है और मैं इसका भागीदार नहीं बनना चाहता, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं। मेरा मानना है कि अब इस पार्टी को तबाह होने से कोई नहीं बचा सकता।'
यहां आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने भी राज्यसभा और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि संजय सेठ भी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
Updated on:
09 Aug 2019 01:29 pm
Published on:
09 Aug 2019 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
