26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AAP छोड़ते ही पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह को मुश्किल में डाला, भारी बवाल के बावजूद घर के बाहर से हटाई सुरक्षा

Punjab Political Crisis 2026: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा हटा ली है। दरअसल, हरभजन ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है।

2 min read
Google source verification
Harbhajan Singh Security Withdrawn, Punjab Government Action, AAP Crisis, Raghav Chadha BJP Claim,

पंजाब सरकार ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा (Photo-IANS

Harbhajan Singh Security Withdrawn: आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राज्य सभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा को पंजाब सरकार ने वापस ले लिया है। दरअसल, हरभजन सिंह AAP पार्टी के उन सात सांसदों में से है, जिन्होंने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दिया है। 

राज्य सभा सासंद हरभजन सिंह के निजी सहायक मनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अचानक कार्रवाई करते हुए उनकी पूरी सुरक्षा हटा ली है। सांसद के घर के बाहर करीब 10 सुरक्षाकर्मी थे, जिन्हें अब हटा लिया गया है। इसके अलावा उन्हें दी गई सरकारी कार भी वापस ले ली है। हालांकि मान सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने पर हरभजन सिंह की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भज्जी के घर के बाहर लिखा- पंजाब का गद्दार

बता दें कि पंजाब सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब उनके आवास के बाहर काले रंग से 'पंजाब का गद्दार' लिख दिया गया। AAP छोड़ने वाले सातों सांसदों के खिलाफ गुस्सा अब सड़क पर भी नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया था।

7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी

बता दें कि हाल ही में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 10 में से 7 राज्य सभा सांसदों ने AAP छोड़ दी। इसमें हरभजन सिुंह का नाम भी शामिल है, भज्जी पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद हैं। 

इन सांसदों ने छोड़ी पार्टी

1- राघव चड्ढा

2- स्वाति मालीवाल

3- हरभजन सिंह

4- संदीप पाठक

5- अशोक मित्तल

6- विक्रमजीत सिंह साहनी

7- राजिंदर गुप्ता

बता दें कि राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो-तिहाई सांसद उनके साथ हैं और उन्होंने इस्तीफा दस्तावेज राज्य सभा के उपसभापति को सौंप दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक मौजूद थे।

वहीं AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान ने इसे बीजेपी की ‘ऑपरेशन लोटस’ बताते हुए निंदा की। भगवंत मान ने ‘सात मसालों’ का तंज कसते हुए कहा कि ये स्वाद बढ़ा सकते हैं लेकिन अकेले वजूद नहीं रखते।