27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरभजन सिंह के घर पर बवाल! नेमप्लेट पर पोती कालिख, लिखा- ‘पंजाब का गद्दार’

AAP Workers Protest Harbhajan Singh: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। शनिवार को नाराज कार्यकर्ताओं ने हरभजन के घर पर गद्दार लिख दिया।

2 min read
Google source verification
AAP Workers Protest Harbhajan Singh

AAP Workers Protest Harbhajan Singh

Harbhajan Singh Protest Jalandhar: पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच जालंधर में पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उनकी नेमप्लेट पर काले रंग से 'पंजाब का गद्दार' लिख दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी संकट के समय हरभजन सिंह की चुप्पी और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम में उनकी भूमिका संदिग्ध है।

भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वालों सांसदों को बताया गद्दार

इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर निशाना साधते हुए उन्हें 'गद्दार' बताया था। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में सीएम मान ने कहा कि इन नेताओं ने न केवल आम आदमी पार्टी बल्कि पंजाब की जनता के विश्वास के साथ भी विश्वासघात किया है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी किसी व्यक्ति विशेष से बड़ी है। कुछ लोगों के जाने से पंजाब में कोइ बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आज भी पार्टी के साथ खड़ी है। गद्दारी करने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हरभजन सिंह के घर पर हुए बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप के कुछ कार्यकर्ता हरभजन सिंह के घर के बाहर पहुंचते है। ये लोग उनके घर की दीवार पर स्प्रे पेंट से 'गद्दार' लिख रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में सफेद दीवार पर काले रंग से गद्दार लिख देते है। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस के जवान उनको रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे स्प्रे करते रहते है। उनके साथ मौजूद अन्य कार्यकर्ता वहां नारेबाजी करने लगते है। आप के कार्यकर्ता अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी के गेट पर पहुंचे। गेट पर ब्लेक स्प्रे पेंट से लिखा, ‘पंजाब का गद्दार’।

बगावत सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करेगी पार्टी

आपको बता दें कि शुकवार को राघव चड्ढा सहित आप के 7 सांसदों ने एक साथ आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल की पाटी के लिए यह बड़ा झटका है। आप सांसद संजय सिंह ने शनिवार को एक वीडियो कॉफ्रेंस कर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। संजय ने कहा कि आप पार्टी से बगावत करने वाले सांसद के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति और उपसभापति को चिट्ठी लिखेंगे।