14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC: ममता बनर्जी की हार पर अब दक्षिण से उठी आवाज, बीआरएस नेता ने बताया बंगाल में कैसे जीत गई भाजपा

TMC Crisis: बीआरएस नेता K. T. Rama Rao ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि करीब 27 लाख मतदाता अपने वोटिंग अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए और दावा किया कि मामला अभी कोर्ट में लंबित है, जबकि इसी दौरान बीजेपी को चुनावी जीत मिली।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 14, 2026

K T Rama Rao on tmc defeat

K T Rama Rao: बंगाल चुनाव परिणाम पर आया बयान(फोटो-IANS)

K. T. Rama RaoOn TMC: पश्चिम बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर मुझे हराया है। साथ ही उन्होंने चुनाव से पहले राज्य में हुए SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठाये थे। उनका आरोप था कि कई लाख वोटर के नाम इस प्रोसेस में कट गए। अब इसी बात को बीआरएस नेता ने K. T. Rama Rao ने भी उठाया है। बंगाल हार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगभग 27 लाख वोटर यह मांग करते हुए संघर्ष कर रहे हैं कि हमें वोट देने का अधिकार दिया जाए। और यह मामला अभी भी कोर्ट में है। इसके बाद उन्होंने जोड़ा कि इसके बाद बीजेपी को यहां चुनाव में जीत हासिल हुई।

K. T. Rama Rao ने क्या कहा?


पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के हार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में ममता दीदी हार गईं। वहां 95 लाख वोट हटा दिए गए थे। कहा जाता है कि ममता 42 से 43 लाख वोटों से हारी थीं। आज भी, पश्चिम बंगाल में लगभग 27 लाख वोटर यह मांग करते हुए संघर्ष कर रहे हैं कि 'हमें वोट देने का अधिकार दिया जाए'। यह मामला अभी भी कोर्ट में है। बिहार का जिक्र और बीजेपी के जीत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसी तरह, बिहार में भी 65 लाख वोट हटा दिए गए थे। वरना, वहां हर किसी को लग रहा था कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी जीतेगी। लेकिन वे हार गए और BJP फिर से जीत गई। 65 लाख वोट हटा दिए गए थे, वहां भी वही हुआ।

तेलंगाना पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अब, क्या हमें यह पक्का नहीं करना चाहिए कि तेलंगाना में ऐसा न हो? क्या हम चाहते हैं कि KCR वापस आएं या नहीं? अगर उन्हें वापस आना है, तो आपको सभी 245 पोलिंग बूथों पर सतर्क रहना होगा। आपको ध्यान से जांचना होगा कि हमारा वोट वहां है या नहीं? आपको बता दें कि K. T. Rama Rao तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और BRS प्रमुख के बेटे हैं। साथ ही पार्टी के विधायक भी हैं।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हुई हार

इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला, जहां भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 294 में से 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को भारी नुकसान झेलना पड़ा और पार्टी केवल 80 सीटों तक सीमित रह गई। इस परिणाम के साथ ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगभग 15 वर्षों से चली आ रही सत्ता का अंत हो गया। इसके बाद ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी दोनों को निशाने पर लिया था।