14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gruha Lakshmi: कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने किया बड़ा ऐलान

Karnataka के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि गृह लक्ष्मी और गृह ज्योति समेत सभी गारंटी योजनाएं जारी रहेंगी। सरकार केवल फर्जी लाभार्थियों की पहचान कर रही है।

2 min read
Google source verification
cm dk shivakumar

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (ANI Photo)

Karnataka Gruha Lakshmi Scheme: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी गृह लक्ष्मी (Gruha Lakshmi) योजना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा (BJP) ने आरोप लगाया कि सरकार ने हजारों महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया है, जबकि कांग्रेस सरकार का कहना है कि केवल फर्जी मामलों की पहचान कर उन्हें हटाया जा रहा है। इस विवाद के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (CM D.K. Shivakumar) ने साफ कर दिया है कि राज्य की कोई भी गारंटी योजना बंद नहीं होने वाली है।

योजनाएं जारी रहेंगी- इसकी गारंटी है और गारंटी रहेगी

डीके शिवकुमार ने रविवार को जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी किया जिसमें कहा कि गारंटी है और गारंटी रहेगी, हम गारंटी वाली योजनाओं को बंद नहीं करेंगे, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस सरकार की जन-केंद्रित गारंटी योजनाएं, जैसे कि 'गृह लक्ष्मी' और 'गृह ज्योति', किसी भी कारण से बंद नहीं की जाएंगी। जनता को विपक्षी दलों के उस झूठे प्रचार और अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि ये योजनाएं बंद की जा रही हैं।

फर्जी लाभार्थियों की जांच का दावा- CM

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं, जिनमें मृत लोगों के नाम पर भी योजना का लाभ लेने की कोशिश की जा रही थी। इसी वजह से लाभार्थियों के नाम, पते और बैंक खातों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बात सामने आई है कि कुछ लोग योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मृत लोगों के नाम पर फर्जी रिकॉर्ड बना रहे हैं। इसलिए, असली लाभार्थियों के नाम, पते और बैंक अकाउंट की जानकारी की जांच करने के लिए एक समीक्षा प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह योजनाओं को रोकने का कदम नहीं है, बल्कि, यह पक्का करने का एक उपाय है कि योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक ठीक से पहुंचे। लाभार्थियों को बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी गारंटी योजनाएं पहले की तरह ही चलती रहेंगी।

कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज

इससे पहले 11 जून को कांग्रेस नेता रमेश बाबू ने भी भाजपा के आरोपों का जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि गृह लक्ष्मी योजना से बड़ी संख्या में महिलाएं लाभ उठा रही हैं और भाजपा लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। रमेश बाबू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से मैंने अक्सर कहा है कि कर्नाटक के इतिहास में आर. अशोक विपक्ष के असफल नेताओं में से एक हैं। उनके पास 'गृह लक्ष्मी' योजना पर सवाल उठाने का कोई नैतिक आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि फर्जी लाभार्थियों के नाम हटाए गए हैं और अब भी राज्य की 1.2 करोड़ से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला

विवाद की शुरुआत भाजपा नेता आर अशोक के आरोपों से हुई। उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने हर परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना से बाहर किया जा रहा है। X पर किए गए अपने पोस्ट में अशोक ने कहा कि चुनाव से पहले गृहलक्ष्मी चुनाव के बाद अयोग्य लक्ष्मी यही है कांग्रेस की गारंटियों का असली चेहरा।

उन्होंने आरोप लगाया कि 17 जिलों में 1,12,092 महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया है। अशोक ने कहा कि 17 जिलों में 1,12,092 महिलाओं को अयोग्य पाए जाने से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।