14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा था’, सलीम अहमद ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोले- 22 लाख भी नहीं मिलीं

Karnataka कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 12 साल में हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया गया, लेकिन 22 लाख भी नहीं मिलीं। उन्होंने कहा सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jun 14, 2026

Salim Ahmed

सलीम अहमद (ANI Photo)

PM Modi Promise 2 Crore Jobs: देश में रोजगार का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इसी क्रम में कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सलीम अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

2 करोड़ का वादा, 22 लाख नौकरियां भी नहीं दी- सलीम

मीडिया से बातचीत के दौनार सलीम अहमद ने कहा कि पिछले 12 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा करते आ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने 22 लाख नौकरियां भी नहीं दी हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने इन सभी मुद्दों पर आवाज उठाई है। हम इस मुद्दे को उजागर करेंगे और केंद्र सरकार व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की विफलता का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रोजगार, युवाओं की परेशानियों और शासन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और केंद्र सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करेगी।

देशभर में चलेगा कांग्रेस का अभियान

सलीम अहमद ने कहा कि सरकार को रोजगार, युवाओं के भविष्य और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े सवालों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा पार्टी इन मुद्दों को लेकर देशभर में प्रदर्शन और जनसंपर्क अभियान चलाएगी। कांग्रेस का यह अभियान ऐसे समय शुरू हो रहा है जब पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने देशभर में कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है।

जानिए कहा-कहा चलेगा अभियान

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के बड़े सम्मेलनों की एक श्रृंखला आयोजित करेंगे, जिसकी शुरुआत कोटा (17 जून), इलाहाबाद (10 जुलाई), पटना (11 जुलाई) और दिल्ली (14 जुलाई) से होगी। इन सम्मेलनों में छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा, युवा संगठन, शिक्षक और परीक्षा से जुड़े घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोग एक साथ आएंगे। कांग्रेस का उद्देश्य परीक्षा से जुड़े विवादों, भर्ती प्रक्रियाओं और युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनाना है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग