14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कुएं में गिरने से 8 से ज्यादा लोगों की मौत

Pickup Accident In Maharashtra: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मालशिरस इलाके में पिकअप वाहन कुएं में गिरने से बड़ा हादसा हुआ। धार्मिक यात्रा से लौट रहे 14 लोगों की मौत की आशंका है, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 8 शव बरामद किये जा चुके हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 14, 2026

accident in Maharashtra

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा(फोटो-'X'/@imvivekgupta)

Pickup Truck Falls Into well In Maharashtra: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मालशिरस इलाके में म्हा इलाके में म्हासवाड–पंढरपुर मार्ग पर तांडुवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वाहन के कुएं में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पंढरपुर के रंजनी गांव के लोग एक धार्मिक यात्रा पर निकले थे। बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु म्हसवाड में दर्शन कर लौट रहे थे। लौटते वक्त ही यह हादसा हो गया। रास्ते में एक मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे बने खुले कुएं में जा गिरा। कुआं पानी से भरा हुआ था और सबसे बड़ी समस्या यह रही कि उसके आसपास कोई सुरक्षा घेरा या रेलिंग नहीं लगी थी। नतीजा यह हुआ कि भारी पिकअप वाहन सीधे पानी में समा गया। इसमें अब तक 14 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

मौके पर बचाव दल मौजूद


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। इसी वजह से संतुलन बिगड़ गई होगी। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक हादसे के असली कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत वहां पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करने की कोशिश की, लेकिन कुआं गहरा और पानी से भरा होने के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

मरने वालों में महिलाएं और बच्चे


अब तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुल 14 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। इनमें से 8 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। बाकी लोगों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि दो लोग इस हादसे में किसी तरह बच गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके घरों में चीख-पुकार मची हुई है।

स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। शवों की पहचान की प्रक्रिया भी की जा रही है। वहीं, मौके पर भारी भीड़ को नियंत्रित करना भी प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गया है। प्रशासन का कहना है कि दुर्घटना के हर पहलू की जांच की जाएगी, खासकर यह कि आखिर सड़क किनारे यह कुआं बिना सुरक्षा इंतजाम के कैसे खुला पड़ा था।